{"_id":"6188deca16873241674387bf","slug":"aligarh-woman-asha-worker-burnt-to-death-at-city-health-officer-house-treatment-was-going-on-in-jn-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: नगर स्वास्थ्य अधिकारी के घर जली महिला आशा वर्कर की मौत, जेएन मेडिकल कालेज में चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: नगर स्वास्थ्य अधिकारी के घर जली महिला आशा वर्कर की मौत, जेएन मेडिकल कालेज में चल रहा था इलाज
Mon, 08 Nov 2021 01:55 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:55 PM IST
सार
नगर स्वास्थ्य अधिकारी कमल सिंह के घर के बरामदे में रात करीब 12 बजे महिला जल रही थी और आग की लपटों से घिरी थी। शोर-शराबा होने पर एकत्रित पड़ोसियों ने पुलिस को खबर दी, तब महिला को बचाते हुए अस्पताल भेजा गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र की स्वर्ण जयंती नगर कॉलोनी में नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमल सिंह के घर में संदिग्ध रूप से जलने वाली आशा वर्कर महिला की सोमवार सुबह मौत हो गई। उसका जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
वाकया पिछले सोमवार का है, जब नगर स्वास्थ्य अधिकारी कमल सिंह के घर के बरामदे में रात करीब 12 बजे महिला जल रही थी और आग की लपटों से घिरी थी। शोर-शराबा होने पर एकत्रित पड़ोसियों ने पुलिस को खबर दी, तब महिला को बचाते हुए अस्पताल भेजा गया था। महिला की पहचान छर्रा सीएचसी में तैनात आशा वर्कर विमला निवासी गोकुलेशपुरम देवसैनी क्वार्सी के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाया था कि डॉक्टर की पत्नी ने उसे घर बुलाकर चाय पिलाते समय बातचीत में धमकाकर और पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर धकिया देने का आरोप लगाया था। इसी आरोप के आधार पर विमला के पिता ने डॉक्टर व उनकी पत्नी पर मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, मंगलवार रात पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें महिला हाथ में कैन लिए खुद डॉक्टर के घर जाते हुए दिखाई दे रही है।
विज्ञापन