फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh will get a new eco friendly shopping complex

Aligarh News: अलीगढ़ को मिलेगा नया इको-फ्रेंडली शॉपिंग कांप्लेक्स

Wed, 13 Aug 2025 01:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Aligarh will get a new eco friendly shopping complex
शहर के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। जल्द ही अलीगढ़ में एक नया और आधुनिक शॉपिंग कांप्लेक्स बनने जा रहा है। इसका निर्माण नगर निगम द्वारा रोरावर पर गाटा संख्या 57 पर किया जाएगा। पिछले महीने हुई नगर निगम बोर्ड की बैठक में इसके निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। इसका निर्माण इको-फ्रेंडली तरीके से किया जाएगा।
विज्ञापन



कांप्लेक्स में प्राकृतिक हवा और रोशनी के लिए ओपन रूफ और वेंटिलेशन जैसे तरीकों का इस्तेमाल होगा, जिससे बिजली की खपत कम होगी। इसके अलावा कांप्लेक्स में सोलर एनर्जी और वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कांप्लेक्स में आधुनिक अग्निशमन प्रणाली लगाई जाएगी। इसमें धुआं होते ही स्प्रिंकलर सिस्टम अपने आप सक्रिय हो जाएगा। इसके साथ ही शहर की सबसे बड़ी समस्या पार्किंग का भी समाधान किया जाएगा। इसमें ज्यादा से ज्यादा वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा होगी जिससे लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन





शहर में जल्द ही नए शॉपिंग कांप्लेक्स का काम शुरू हो जाएगा। यह रोरावर में मुख्य सड़क पर ही है। इसको भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया जाएगा। पर्यावरण के अनुकूल और ऊर्जा जरूरतों के लिए प्राकृतिक स्रोतों का प्रयोग होगा।
- वीर सिंह, सहायक नगर अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed