{"_id":"609ec4d78ebc3eadd23de015","slug":"aligarh-will-deliver-food-to-the-needy-just-call-city-office-news-ali2631187138","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : जरूरतमंदों तक पहुंचाएंगे भोजन, बस करिए फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : जरूरतमंदों तक पहुंचाएंगे भोजन, बस करिए फोन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
कोरोना महामारी के दौर में लोगों के सामने खाने-पीने की समस्या हो गई है। साथ ही कोरोना संक्रमित मरीज घर में आइसोलेट हैं अथवा अस्पताल में भर्ती हैं और उनके सामने भी खाने का संकट है तो वह लोग परेशान न हों, बस एक फोन पर उनको घर व अस्पताल में भोजन उपलब्ध करा दिया जाएगा। अमर उजाला फाउंडेशन की प्रेरणा पर मैरिस रोड स्थित हबीब गार्डन में श्री गिर्राज सेवा समिति के सदस्यों ने ऐसे लोगों के लिए रसोई की शुरूआत की है।
समिति के सदस्यों ने अनुरोध किया है कि जिस किसी परिवार को भोजन की आवश्यकता हो। वह परिवार के मुखिया का नाम, पता, फोन नंबर, कितने भोजन की आवश्यकता है, यह जानकारी फोन के माध्यम से दे दें। जानकारी व्हाट्स एप भी कर दे सकते हैं। दोपहर के भोजन के लिए सुबह साढ़े दस बजे तक और रात के भोजन के लिए शाम चार बजे तक जानकारी देनी होगी। समिति के सदस्य अपने वाहनों से भोजन घरों व अस्पताल तक पहुंचाएंगे। स्पाइडर लॉक के स्वामी राजकुमार अग्रवाल इस रसोई के संरक्षक हैं।
भोजन के लिए इन नंबरों पर करें फोन
- ज्ञानेश गुप्ता (विक्रम कॉलोनी) 9837034383
- अनूप कुमार गुप्ता (ग्रीन पार्क) 9412176000
- आदेश गुप्ता (सेंटर प्वाइंट) 9837114344
- अंशुल गुप्ता गैस (अतरौली अड्डा) 9219534455
- उमेश सरकोडा (पला रोड) 9219550200
- गुरमीत गुलाटी (रामघाट रोड) 9927044411
- प्रदीप जिंदल (रमेश विहार) 9219551861