फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh will become the axis of development with the formation of Raja Mahendra Pratap University: Yogi

राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय बनने से अलीगढ़ बनेगा विकास की धुरी : योगी

Fri, 17 Sep 2021 08:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Aligarh will become the axis of development with the formation of Raja Mahendra Pratap University: Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : CITY OFFICE
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय बनने से अलीगढ़ विकास की धुरी बनेगा। यहां आकर राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस कॉरिडोर के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलीगढ़ को अनमोल चीजें देने वाले हैं। मुख्यमंत्री योगी बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले वे लोधा स्थित प्रस्तावित विश्वविद्यालय स्थल भी गए, जहां पीएम के आगमन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा एवं प्रभारी मंत्री सुरेश राणा भी मौजूद थे।
विज्ञापन

14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। प्रधानमंत्री मोदी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षाविद् एवं समाज सुधारक राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर बनने वाले राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। इस विश्वविद्यालय से अलीगढ़ मंडल में शामिल अलीगढ़ हाथरस, एटा एवं कासगंज जिले के लगभग 400 महाविद्यालयों की संबद्धता की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। विश्वविद्यालय में परंपरागत पाठ्यक्रम के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट और अन्य रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू होंगे। यह विश्वविद्यालय आने वाले समय में अलीगढ़ मंडल एवं इस क्षेत्र के विकास का एक धुरी बनेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश को डिफेंस कॉरिडोर दिया था। इसके लिए अलीगढ़ सहित छह नोड (अलीगढ़, आगरा, झांसी, कानपुर, लखनऊ और चित्रकूट) तय किया था। अलीगढ़ नोड में लगभग 200 एकड़ भूमि डिफेंस कॉरिडोर के लिए आरक्षित की गई है। इसमें 19 निवेशकों को लगभग 1500 करोड़ रुपये के निवेश से संबंधित भूमि आवंटन की कार्रवाई संपन्न होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अलीगढ़ अब तक हार्डवेयर के लिए जाना जाता था। यहां के ताले दुनिया में मशहूर है। डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना से इसे आगे बढ़ने का एक मंच मिलेगा। ओडीओपी में अलीगढ़ के हार्डवेयर को रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का आगमन राजा महेंद्र प्रताप सिंह के प्रति केंद्र एवं राज्य सरकार की विनम्र श्रद्धांजलि होगी। युवाओं के लिए अत्याधुनिक शिक्षा, रोजगार के साथ-साथ डिफेंस कॉरिडोर से जुड़ने का एक अवसर उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अलीगढ़ एवं आगरा मंडल के निवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए उतावला है। प्रधानमंत्री द्वारा दो अनमोल चीजें (विश्वविद्यालय एवं डिफेंस कॉरिडोर) दी जा रही है। यहां की वर्षों पुरानी मांग को सरकार ने पूरी की है। प्रधानमंत्री यहां आकर जनता को दो अनमोल चीजों को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed