फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh will be connected to Mumbai rail route

Good News: तालानगरी से मायानगरी का सफर होगा आसान, मुंबई रेल मार्ग से जुड़ेगा अलीगढ़, ये होंगे फायदे

Tue, 13 Aug 2024 11:11 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 13 Aug 2024 11:11 AM IST
सार

अलीगढ़ व हाथरस जनपद में बेहतर रेल सेवाओं का विस्तार होगा, बल्कि कासगंज-मथुरा रेलवे लाइन से जुड़ जाने से कासगंज, हाथरस, मथुरा, भरतपुर, आगरा व अलीगढ़ के कारोबारियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। उनको मुंबई जाने के लिए मथुरा या आगरा तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

विज्ञापन
Aligarh will be connected to Mumbai rail route
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस जिले में स्थित मेंडू स्टेशन के जरिये उत्तर मध्य रेलवे के दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग को पूर्वोत्तर रेलवे के कासगंज-मथुरा रेल मार्ग से जोड़ा जाएगा इसके लिए रेलवे ने सर्वे शुरू करा दिया है। मेंडू स्टेशन के पास करीब डेढ़ किमी लंबा ट्रैक हाथरस जंक्शन तक बिछाया जाएगा। इस नई रेल लाइन के बनने से अलीगढ़ (तालानगरी) से वाया मथुरा होते हुए भरतपुर, बांदीकुई, मुंबई (मायानगरी) तक का सफर आसान होगा। अभी तक मुंबई जाने वाले लोगों को मथुरा जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती थी। मगर ट्रैक तैयार होने के बाद अलीगढ़ से मुंबई के लिए ट्रेन का सफर शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


रेल अफसरों के अनुसार, हाथरस में मेंडू स्टेशन के पास उत्तर मध्य रेलवे व पूर्वोत्तर रेलवे की लाइनों को आपस में जोड़ने का सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट सितंबर 2024 के अंत तक रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी। इससे न केवल अलीगढ़ व हाथरस जनपद में बेहतर रेल सेवाओं का विस्तार होगा, बल्कि कासगंज-मथुरा रेलवे लाइन से जुड़ जाने से कासगंज, हाथरस, मथुरा, भरतपुर, आगरा व अलीगढ़ के कारोबारियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। उनको मुंबई जाने के लिए मथुरा या आगरा तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

विज्ञापन

हाथरस जंक्शन, कासगंज-मथुरा लाइन से मेंडू स्टेशन को जोड़ने व रेलवे के स्तर से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। रेलवे इस महत्वपूर्ण रेलवे ट्रैक को जोड़ने के प्रस्ताव पर गंभीरता से काम कर रहा है। इसको लेकर सर्वे आदि का कार्य जारी हैं।- अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 40 साल पहले होता था मालगाड़ी का संचालन

बताते हैं कि करीब  साल पहले तक मेंडू से डीएमटी मालगाड़ी का संचालन प्रस्तावित रेलवे लाइन से होता था। तब यहां पत्थरों का भंडारण होता था। धीरे-धीरे भंडारण का काम समाप्त हुआ तो रेलवे ने इस ट्रैक को बंद कर दिया था। अब इस ट्रैक पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है।

अभी सिर्फ एक दिन चलती है बरेली-दादर एक्सप्रेस
अलीगढ़ से अभी तक मुंबई जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है। बरेली-चंदौसी के रास्ते चलने वाली बरेली-दादर एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन संचालित होती है। यह ट्रेन अलीगढ़ से आगरा फोर्ट, आगरा कैंट, इंदौर के रास्ते बांदीकुई, मुंबई तक जाती है। यात्रियों का कहना है कि यदि इस मार्ग पर कुछ नई ट्रेनें चला दी जाएं तो यात्रियों को लाभ मिलेगा। नई ट्रेनों के संचालन से व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी।

रेलवे जीएम ने सांसद को पत्र लिखकर दी जानकारी
सांसद सतीश कुमार गौतम ने इन रेलवे लाइनों को आपस में जोड़ने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व रेल अधिकारियों को पत्र लिखा था। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी की ओर से सांसद को पत्र भेजकर बताया गया है कि हाथरस जंक्शन के पास उत्तर मध्य रेलवे व पूर्वोत्तर रेलवे की लाइनों को जोड़ने के लिए सर्वेक्षण कार्य शुरू हो चुका है। पत्र में कहा गया कि अलीगढ़ स्टेशन के प्लेटफॉर्म 5,6,7 पर लिफ्ट लगाने के कार्य में तेजी के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, स्टेशन के बाहर सड़क निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत की जांच के उपरांत संबंधित इंजीनियर पर आरोप तय कर दिए गए हैं।

ये होंगे फायदे

- अलीगढ़ से सीधे हाथरस और कासगंज को मथुरा से जोड़ा जा सकेगा।
- अलीगढ़ स्टेशन ए श्रेणी में शामिल है। यहां पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
- गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, कासगंज लाइन को मथुरा, आगरा से जोड़ा जा सकेगा।
- दूरी घटने से यात्रियों को कम समय और कम पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
- मेंडू स्टेशन से मथुरा व मथुरा कैंट की दूरी करीब 40 किलोमीटर।
- मेंडू स्टेशन से वाया मथुरा, आगरा फोर्ट व आगरा कैंट की दूरी करीब 65 किलोमीटर।
- दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक बाधित होने पर इस ट्रैक का हो सकेगा उपयोग।
- मथुरा रेलवे ट्रैक दो तरफ से दिल्ली से जुड़ जाएगा।
- अलीगढ़-हाथरस के रास्ते मथुरा व आगरा के लिए संचालित की जा सकती हैं ईएमयू पैसेंजर व मेमू फास्ट ट्रेन।
- बरेली-चंदौसी वाया अलीगढ़ से भी संचालित हो सकती हैं ट्रेनें।
- दिल्ली-उत्तराखंड की कुछ ट्रेनों को भी इस मार्ग से संचालित करने से दिल्ली स्टेशन का लोड भी कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed