फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Why do departmental officers sleep on festivals only?

अलीगढ़ : त्योहारों पर ही क्यों टूटती है विभागीय अफसरों की नींद

Mon, 26 Sep 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:45 AM IST
सार

दीपावली का त्योहार आते ही जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने छापा मार कार्रवाई शुरू कर दी है।नकली खाद्य पदार्थ बेचने वालों की नहीं होती निगरानी आजकल बाजारों में कई तरह के नकली खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे हैं। खाद्य विभाग की हकीकत यह है कि वह त्योहारों पर भी कभी खाद्य पदार्थ के बाजार में छापामार कार्रवाई नहीं करता है। शहर के अंदर कई ऐसे चिन्हित स्थान है जहां पर सिंथेटिक मावा पनीर एवं इससे बनी मिठाइयां बड़ी मात्रा में बेची जाती हैं, मगर वहां पर भी खाद्य विभाग कभी छापामार कार्रवाई नहीं करता है।खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावटखोरी रोकने को लगातार छापामार कार्रवाई करने के साथ ही आमजन को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Aligarh: Why do departmental officers sleep on festivals only?

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

जैसे -जैसे त्योहार नजदीक आते हैं वैसे- वैसे नकली खाद्य पदार्थों के माफिया बाजारों में अपनी सक्रियता की भूमिका निभाते नजर आते हैं। वे नकली खाद्य पदार्थ बाजारों में भेजने का काम करते हैं। दुकानदारों द्वारा नकली खाद्य पदार्थ त्योहारों की आड़ में मिलावट कर बेचे जाते हैं, जिसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ता है। कई बार तो नकली खाद्य पदार्थों के सेवन से खरीदारों की तबियत खराब हो जाती है और कई बार फूड प्वाइजनिंग होने की शिकायतें भी आती रही हैं।
खाद्य विभाग हाथ पर हाथ धरे सोता रहता है। मगर, त्योहारों पर उसकी नींद टूटती है और वह देर- सवेर नकली चीजों के खिलाफ कभी-कभी अभियान चलाकर उन्हें नष्ट भी करता है । दीपावली का त्योहार आते ही नकली एवं घटिया मावा, घटिया मावा से बनी मिठाइयां तथा नकली घटिया मिलावटी तेल और खाद्य पदार्थों बिक्री बाजारों में बड़े जोर- शोर से होने लगती है। दीपावली का त्योहार आते ही जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने छापा मार कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नकली खाद्य पदार्थ बेचने वालों की नहीं होती निगरानी
आजकल बाजारों में कई तरह के नकली खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे हैं। इनमें से अधिकतर सामान पैकेटबंद होते हैं जिन पर खाद्य विभाग की निगाह कभी नहीं पड़ती है। जबकि बाजारों में ज्यादातर पैकेटबंद खाद्य सामग्री में से कई खाद्य पदार्थ नकली एवं घटिया होती हैं। कई ब्रांडो की कॉपी करके उन्हें बाजार में बेचा जाता है। इसी प्रकार शहर के अंदर बन रहे बेकरी के खाद्य पदार्थ ब्रेड, बिस्कुट जैसे आइटम पर खाद्य विभाग की कभी नजर नहीं पड़ती है। जैसे- जैसे त्योहार नजदीक आते हैं वैसे ही खाद्य विभाग सक्रिय हो जाता है। केवल छोटी- मोटी छापेमार कार्रवाई कर अपनी पीठ थपथपाता रहता है। खाद्य विभाग की हकीकत यह है कि वह त्योहारों पर भी कभी खाद्य पदार्थ के बाजार में छापामार कार्रवाई नहीं करता है। जबकि बाजारों में बड़ी मात्रा में घटिया एवं नकली खाद्य पदार्थों का भंडारण है । मगर खाद्य विभाग ने अभी तक इन बाजारों में कोई कार्रवाई नहीं की है। सबसे ज्यादा नकली और घटिया खाद्य सामग्री थोक एवं फुटकर के भाव में इन्हीं बाजारों से बेची जाती है । शहर के अंदर कई ऐसे चिन्हित स्थान है जहां पर सिंथेटिक मावा पनीर एवं इससे बनी मिठाइयां बड़ी मात्रा में बेची जाती हैं, मगर वहां पर भी खाद्य विभाग कभी छापामार कार्रवाई नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावटखोरी रोकने को लगातार छापामार कार्रवाई करने के साथ ही आमजन को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। त्योहारों पर विशेष सर्तकता बरती जा रही है।
- सर्वेश मिश्रा, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed