फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Weather Forecast Update Today fog all around

Aligarh Weather: शहर में सर्दी का सितम, दिख रहा कोहरे का कहर, ट्रेन हो रहीं लेट-रद्द, स्कूल हुए बंद

Thu, 28 Dec 2023 11:55 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 28 Dec 2023 11:55 AM IST
सार

कोहरे की चादर में लिपटे शहर में सुबह सड़कों पर रोजमर्रा की तुलना में कम वाहन दिखे। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक सर्दी बढ़ने की भविष्यवाणी की है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। जगह-जगह अलाव जलाकर लोगों ने ठंड से बचाव किया।

विज्ञापन
Aligarh Weather Forecast Update Today fog all around
सेंटर प्वाइंट पर कोहरा होने पर हुई ठंढ में होकर गुजरती महिलाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में सर्दी का सितम अब लगातार बढ़ रहा है। 27 दिसंबर की सुबह और शाम के समय बढ़ी ठिठुरन के चलते 28 दिसंबर को भी गलनभरी सर्दी जारी रही। रात 12 बजे तो दृष्यता लगभग शून्य हो गई। स्कूलों में दो दिन का अवकाश कर दिया गया है। ट्रेन लगातार लेट और रद्द हो रही हैं।

विज्ञापन

तापना

कोहरे की चादर में लिपटे शहर में सुबह सड़कों पर रोजमर्रा की तुलना में कम वाहन दिखे। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक सर्दी बढ़ने की भविष्यवाणी की है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। जगह-जगह अलाव जलाकर लोगों ने ठंड से बचाव किया। लोग अपने दफ्तर और प्रतिष्ठानों पर भी देर से पहुंचे। एक्सप्रेस वे और हाईवे पर कोहरे की वजह से बुरा हाल रहा। शहर की सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कोहरा इतना घना था कि पास की चीजें भी दिखना मुश्किल हो रहा था। बाजार भी देर से खुले। 
विज्ञापन


चार डिग्री से अधिक लुढ़का दिन का पारा
जिले में अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। 26 दिसंबर की तुलना में करीब पारा 4.5 डिग्री नीचे लुढ़क आया। मौसम विभाग ने नए साल पर घना कोहरा और बारिश के आसार जताए हैं। ऐसे में नए साल का स्वागत बारिश से हो सकता है। अलीगढ़ और आसपास के जिलों में बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ ही घना कोहरा भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन

11 घंटे देरी से पहुंची कैफियर एक्सप्रेस, दो ट्रेन रद्द
कोहरे का सबसे अधिक असर ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा है। रेलवे ने कोहरे को देखते हुए लिच्छवी, ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया है। कोहरे के चलते रात को पहुंचने वाली ट्रेनें दूसरे दिन शाम को पहुंची। कैफियात एक्सप्रेस 11 घंटे, रीवा, महानंदा एक्सप्रेस, आम्रपाली दस-दस घंटे, पूर्वा सात घंटे, राजधानी छह, वैशाली एवं प्रयागराज पांच-पांच घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्रियों को स्टेशन पर रहकर ही ट्रेन के आने का इंतजार करना पड़ा। उधर, रोडवेज बसें भी काफी विलंब से अपने गंतव्य तक पहुंची। कोहरा अधिक होने पर कई बसें रास्ते में ही होटल, ढ़ाबों एवं स्टैंड पर खड़ी हो गईं।

सभी बोर्ड के स्कूल दो दिन के लिए बंद

अलीगढ़ जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने आदेश जारी कर दिया कि अलीगढ़ जिले में सभी बोर्ड के कक्षा 1 से लेकर 12 तक मान्यता प्राप्त सीबीएसई, आईसीएसई, बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल अत्यधिक ठंड को देखते हुए 28 और 29 दिसंबर को बंद रहेंगे।
कोहरा

यातायात पुलिस ने जारी की गाइड लाइन
शीत ऋतु में कोहरे के दृष्टिगत होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने गाइड लाइन जारी की है और चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। हाईवे पर गोपी, नानऊ, पनेठी, खेरेश्वर, बौनेर तिराहा, सूतमील चौरहा, सोफा नहर, जट्टारी, मकदूम नगर, मलसई, शेखा झील दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट है। यहां पर पूरी सावधानी से अपना वाहन चलाएं।

  • कोहरे में वाहन चलाते समय हल्की बीम लाइट का प्रयोग करें। अपनी लेन में ही वाहन चलाएं
  • कोहरा घना हो तो सड़क पर बाएं तरफ बनी सफेद पट्टी के किनारे देखकर गाड़ी ड्राइव करें।
  • आगे चल रहे वाहन से उचित दूरी बनाकर रखें, वाहन की पार्किंग लाइट व डीपर का प्रयोग करें।
  • फॉग लाइट का सहारा लें और इंडीकेटर का इस्तेमाल करें, वाहन पर रिफ्लेक्टर लगवाएं।
  • नदी और तालाब के आसपास वाहन की गति बिल्कुल धीमी कर अपनी ही लेन में चलें।
  • ओवरटेक न करें, हाइवे पर निर्धारित कट से ही वाहन को मोड़े, खड़े वाहनों से सतर्क रहे।
  • कोहरा मिलने पर गति को नियंत्रित करें, अधिक कोहरा मिलने पर यात्रा स्थगित कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed