{"_id":"5f0b34ff8ebc3e638375adbb","slug":"aligarh-water-plant-seals-in-vidyanagar-fueled-by-excesses-city-office-news-ali238450686","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : विद्यानगर में वाटर प्लांट सील, अधिकारियों से हुई नोंकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : विद्यानगर में वाटर प्लांट सील, अधिकारियों से हुई नोंकझोंक
विज्ञापन
विद्यानगर में आरओ प्लांट पर छापे के दौरान होती नोकझोंक।
- फोटो : CITY OFFICE
विद्यानगर स्थित आरओ वाटर प्लांट के कक्ष को नगर निगम के अधिकारियों ने सील कर दिया है। प्लांट संचालक द्वारा मौके पर कोई प्रपत्र भी नहीं दिखाया गया। नगर निगम के अधिकारियों ने अग्रिम आदेश तक प्लांट सील कर 14 जुलाई तक नगर निगम में प्रपत्र पेश करने का निर्देश दिया है।
विद्यानगर के लोगों ने मोहल्ले में वाटर प्लांट संचालित होने की शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद नगर निगम के अधिकारी रविवार को प्लांट का निरीक्षण करने पहुंच गए। इसकी भनक लगने के बाद मीडियाकर्मी भी पहुंच गए। प्रपत्र दिखाने एवं घर में घुसने को लेकर प्लांट संचालक एवं अधिकारियों में नोकझोंक हो गई। सूचना के बाद सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह भी पहुंच गए। इसी बीच कुछ भाजपा नेता भी प्लांट संचालक के पक्ष में पहुंच गए। सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह ने बताया कि विद्यानगर में आरओ वाटर प्लांट से व्यवसाय किया जा रहा है। संचालक द्वारा नगर निगम से अनुमति से संबंधित कोई प्रपत्र नहीं दिखाया गया। उन्होंने बताया कि अगले आदेश तक के लिए वाटर प्लांट का कक्ष सील कर दिया गया है।
14 जुलाई को सांय 4 बजे तक नगर निगम के महाप्रबंधक जल के समक्ष प्लांट संचालक को प्रपत्र प्रस्तुत करना है। प्लांट संचालक प्रदीप गर्ग का कहना है कि वह निर्धारित समय पर जाकर प्रपत्र दिखा देंगे। लाकडाउन में प्लांट सील होने से उन लोगों की परेशानी बढ़ने की उम्मीद है, जिनके घर पर पानी की सप्लाई प्लांट संचालक द्वारा की जा रही थी।