फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh water is also damaging kidneys

100 किड़नी रोगियों पर किया गया शोध: अलीगढ़ का पानी भी खराब कर रहा गुर्दे, बढ़ रहे मरीज

Mon, 18 Nov 2024 03:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 18 Nov 2024 03:20 PM IST
सार

अलीगढ़ सहित आसपास के 100 लोगों पर गुर्दे में पथरी की वजह जानने के लिए शोध किया गया था। इनमें किसान और हार्डवेयर की फैक्टरियों में काम करने वाले श्रमिकों को शामिल किया गया। ये लोग मोटे तौर पर क्रोनिक किडनी रोग से पीड़ित थे।

विज्ञापन
Aligarh water is also damaging kidneys
किडनी - फोटो : Adobe stock

विस्तार

मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग के साथ अलीगढ़ का पानी भी लोगों के गुर्दों को खराब कर रहा है। वजह, यहां के पानी में फ्लोराइड होना है। गंभीर बात है यह है कि गुर्दों में पथरी बन रही है, लेकिन रोगी को दर्द नहीं हो रहा है। हालत बिगड़ने पर जांच कराने पर इसका पता चल रहा है।
विज्ञापन


यह खुलासा एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज के नेफ्रोलॉजी अनुभाग के प्रभारी प्रो. मोहम्मद असलम के शोध में हुआ है। इसमें अलीगढ़ सहित आसपास के 100 लोगों पर गुर्दे में पथरी की वजह जानने के लिए शोध किया गया था। इनमें किसान और हार्डवेयर की फैक्टरियों में काम करने वाले श्रमिकों को शामिल किया गया। ये लोग मोटे तौर पर क्रोनिक किडनी रोग से पीड़ित थे।
विज्ञापन


जेएन मेडिकल कॉलेज में इन लोगों के खून और पेशाब की जांच की गई, जिसमें उनमें गुर्दे (क्रोनिक किडनी रोग) के लक्षण पाए गए। कई लोगों की किडनी की बायोप्सी भी हुई है। शोध में यह भी पाया गया कि पीने के पानी और खाने में फ्लोराइड के उच्च स्तर के साथ धातुओं के कण भी चले जाते हैं। यही गुर्दे की खराबी और पथरी सहित गुर्दे में अन्य बीमारियों की वजह बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को पता नहीं चल रहा और खराब हो रहे गुर्दे

नेफ्रोलॉजी अनुभाग के प्रभारी प्रो. मोहम्मद असलम ने बताया कि 20 से 30 फीसदी लोगों को क्रोनिक किडनी रोग का पता नहीं चलता है। जब उनकी जांच होती है,तब इस रोग के बारे में जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि क्रोनिक किडनी रोग की वजह रसायनिक उर्वरक, पैकेट बंद खाद्य सामग्री भी है। अगर शरीर में गुर्दे की तरफ दर्द हो या असहज महसूस कर रहे हैं, तो जांच जरूर करानी चाहिए। प्रो. असलम ने कहा कि पिछले दिनों क्रोनिक किडनी रोग को लेकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली द्वारा आयोजित इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर फ्लोराइड रिसर्च (आईएसएफआर) के 36वें सम्मेलन में व्याख्यान दिया था।

क्या होता है क्रोनिक किडनी रोग
क्रोनिक किडनी रोग का मतलब है कि आपकी किडनी क्षतिग्रस्त हो गई है और वह रक्त को उस तरह से साफ नहीं कर सकती, जैसा करना चाहिए। किडनी रोग विकसित होने के मुख्य कारण मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग हैं।
 

पानी में फ्लोराइड होने से दांतों को फायदा होता है, लेकिन उससे सबसे ज्यादा नुकसान हड्डियों को होगा। पानी में कई हानिकारक तत्व मिलने से कैंसर होने की संभावनाएं प्रबल हो जाती हैं।-प्रो. कुंवर फराहिम खान, भूगर्भ विज्ञान, एएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed