फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh was colder than Shimla-Nainital and Jammu

Aligarh Weather: शिमला-नैनीताल और जम्मू से ठंडा रहा अलीगढ़, घने कोहरे से घटी दृश्यता, बढ़ी ठिठुरन

Sun, 05 Jan 2025 12:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 05 Jan 2025 12:04 PM IST
सार

अलीगढ़ में 4 जनवरी को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, शिमला में अधिकतम तापमान 23.1 और न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नैनीताल में अधिकतम 20 और न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस, जम्मू में अधिकतम 23.7 और न्यूनतम 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
Aligarh was colder than Shimla-Nainital and Jammu
गूलर रोड पर ठंड में अलाव जलाकर हाथ सेंकते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

पहाड़ों से ज्यादा ठंड अलीगढ़ में हो रही है। 4 जनवरी को शिमला-नैनीताल, जम्मू और देहरादून का तापमान अलीगढ़ से ज्यादा दर्ज हुआ। जिले के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। इससे गलन और ठिठुरन बढ़ गई है। घने कोहरे में दृश्यता चार फुट से ज्यादा नहीं है। कोहरे ने सभी वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अलीगढ़ में 4 जनवरी को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, शिमला में अधिकतम तापमान 23.1 और न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नैनीताल में अधिकतम 20 और न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस, जम्मू में अधिकतम 23.7 और न्यूनतम 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह से देहरादून में अधिकतम 26 और न्यूनतम 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तरह से अलीगढ़ पहाड़ों से भी ठंडा रहा।
विज्ञापन


कोहरा अधिक होने से वाहन चालकों ने सड़क किनारे ढाबों पर वाहन खड़े कर दिए। सुबह जब कोहरा कुछ छटा तो वाहनों ने रफ्तार पकड़ी। एएमयू के भूगोल विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अतीक अहमद ने कहा कि जनवरी तक मौसम खराब रहेगा। अगर हल्की धूप निकलेगी तो रात में घना कोहरा पड़ेगा। इस दौरान कोहरे के साथ पाला भी पड़ेगा। अधिकतम तापमान में इजाफा होने पर ठंड से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed