फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Ward boy told MLA, I am not afraid of anyone

अलीगढ़ : विधायक से बोला वार्ड ब्वाय, मैं किसी से डरने वाला नहीं

Sat, 23 Apr 2022 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Ward boy told MLA, I am not afraid of anyone
पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में मरीज बनकर औचक निरीक्षण करने पहुंचे कोल विधायक अन? - फोटो : CITY OFFICE
भाजपा विधायक अनिल पाराशर शनिवार को आम आदमी की तरह पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। बिना ड्रेस मिले वार्ड ब्वाय से सवाल करने पर वह विधायक पर भड़क गया और कहा, मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं। वहीं, सीटी स्कैन कक्ष में मौजूद स्वास्थ्यकर्मी ने कहा, आप कौन हो, अपना पर्चा दिखाओ।
विज्ञापन

पर्चा काउंटर में बाहरी व्यक्ति शराब के नशे में कुर्सी पर सोता मिला। इसके अलावा, शौचालयों में गंदगी और अस्पताल में अव्यवस्था मिली। विधायक ने कहा कि यहां के हालात देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम मरीज से कैसा व्यवहार होता होगा। उन्होंने दोनों कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए सीएमएस को कहा है। साथ ही, व्यवस्थाओं में सुधार के लिए सात दिन का समय दिया है।
विज्ञापन

कोल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल पाराशर शनिवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की तरह आम आदमी की तरह पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। बिना सुरक्षाकर्मियों के विधायक सिर पर गमछा एवं मुंह पर मास्क लगाए हुए थे। सबसे पहले वह पर्चा काउंटर पर पहुंचे। यहां पर भीड़ थी और एक ही व्यक्ति पर्चा बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर कमरे में कुर्सी पर एक व्यक्ति सोया हुआ था। फिर वह कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एसके सिंघल के कक्ष के बाहर पहुंचे, यहां पर मरीजों की ज्यादा भीड़ थी। कक्ष में तैनात वार्ड ब्वाय का व्यवहार देखकर विधायक हैरान रह गए। विधायक ने उससे पूछा कि आप कौन हो और ड्रेस क्यों नहीं पहनी, कैसे पता चलेगा कि आप स्टाफ हो तो वह बहस करने लगा। कहा कि मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं।
इसके अलावा, ओपीडी कक्ष के शौचालय बंद थे, जो खुले थे, उनमें गंदगी थी। वार्डों में कोई शिकायत सामने नहीं आई। इसके बाद वह सीटी स्कैन कक्ष में पहुंचे तो वहां पर स्वास्थ्यकर्मी का व्यवहार और ज्यादा खराब था। विधायक ने कर्मचारी से सुविधाओं से संबंधित सवाल पूछे तो वह भी भड़क गया और कहा कि आप कौन हो, अपना पर्चा दिखाओ।
विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि अस्पताल के दो कर्मचारियों का व्यवहार बहुत खराब था। दोनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से कहा गया है। रजिस्ट्रेशन काउंटर में सोता मिला व्यक्ति नशे में था। ओपीडी में मरीजों को टोकन नंबर नहीं दिए जाते हैं। मरीजों को टोकन नंबर देने और स्वास्थ्यकर्मी को ड्रेस में आने के लिए निर्देशित किया है। भीड़ होने पर काउंटर पर अतिरिक्त लोगों को लगाने के लिए भी कहा है। अस्पताल में ऑपरेशनों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा है।
- विधायक अनिल पाराशर सुबह 11 बजे अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे थे। कुछ कर्मचारियों की शिकायतें सामने आई हैं। शौचालय में यूरेनल लगाने एवं सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया है। सभी कमियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन रूम में सोता मिला व्यक्ति बाहरी था। वह किसी तरह अंदर पहुंच गया था।

- डॉ. अनुपम भास्कर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
- बुलंदशहर की महिला ने रखी अस्पताल की लाज
निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी के बाहर एक महिला स्ट्रेचर पर लेटी थी। पूछे जाने पर उसने अपना नाम बॉबी पत्नी संदीप, निवासी बुलंदशहर बताया। परिजनों ने बताया कि अस्पताल में अच्छी चिकित्सा सुविधा है, इसलिए बुलंदशहर से उपचार कराने आए हैं। महिला का ऑपरेशन हो गया है। अब वह बुलंदशहर जा रहे हैं। परिजनों ने बताया कि अस्पताल में किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed