फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Voting Percentage

UP Election 2022 : कड़े मुकाबले के बीच अलीगढ़ में 61.37 फीसदी मतदान

Thu, 10 Feb 2022 10:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Aligarh Voting Percentage
यूपी विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में बृहस्पतिवार को जिले की सात सीटों पर 60 प्रत्याशियों के लिए कड़े मुकाबले और तगड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शांतिपूर्वक ढंग से निपट गया। जिले में देर शाम तक कुल 61.37 फीसदी मतदान हुआ है, जिसमें जिले की बरौली व कोल सीट के मतदाता मतदान में अव्वल रहे हैं, जबकि अतरौली सीट पर सबसे कम मतदान हुआ है। हालांकि, तमाम आशंकाओं के बीच दिन भर में कहीं से भी किसी बड़े फसाद की खबर नहीं मिली। हां, आधा दर्जन से अधिक गांवों में मतदान बहिष्कार को लेकर टीमें दौड़ लगाती रहीं। वहीं छोटे-मोटे विवाद टीमों ने दौड़कर निपटवाए। साथ में ईवीएम खराब होने, वोटर लिस्ट से नाम गायब होने जैसी वजहों से कुछ जगह हंगामी हालात बने, जिन्हें टीमों ने तत्काल निपटवाया।
विज्ञापन

जिले की सात सीटों क्रमश: खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, अलीगढ़ शहर व इगलास के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। हालांकि कोहरे के कारण शुरुआत में अधिकांश इलाकों में मतदान की रफ्तार धीमी थी, मगर दस बजे धूप खिलने के मतदान ने गति पकड़ ली। इस दौरान इगलास के गांव हीरपुर हुसैनपुर, जल्हू, नबलपुर, खैर के गांव कुराना, बरौली के गांव कल्यानपुर में विकास कार्यों को लेकर सुबह से ही मतदान बहिष्कार शुरू हो गया। इस दौरान घंटों मशक्कत व प्रयास के बाद कल्यानपुर को छोड़कर ग्रामीणों को मनाकर मतदान शुरू कराया गया। मगर कल्यानपुर में दोपहर तीन बजे के बाद किसी तरह मतदान शुरू हुआ और दिन भर में मात्र 57 मत पड़े हैं।
विज्ञापन

इस दौरान दिन भर जोनल, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट टीमों के अलावा कमिशभनर गौरव दयाल, डीआईजी दीपक कुमार, डीएम सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी कलानिधि नैथानी सहित पूरा अमला भ्रमणशील रहा और शांति पूर्वक मतदान के बाद राहत महसूस करते हुए पूरे अमले को बधाई दी। देर रात समाचार लिखे जाने तक धनीपुर मंडी में ईवीएम जमा कराए जाने का काम जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed