{"_id":"600339068ebc3e2f7566b1c7","slug":"aligarh-vaccines-will-be-under-surveillance-till-28-february-city-office-news-ali253935155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : टीका लगवाने वाले 28 फरवरी तक निगरानी में रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : टीका लगवाने वाले 28 फरवरी तक निगरानी में रहेंगे
विज्ञापन
अलीगढ़ : मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में कोरोना के टीकाकरण के दौरान टीका लगवाने के बाद डॉ. मोनि?
- फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना संक्रमण नियंत्रण को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिसमें तय हुआ कि 16 जनवरी को टीकाकरण कराने वालों की पूरी सूचना सभी अस्पतालों से सीएमओ के माध्यम से ली जाएगी। पहला टीका लगवाने वाले को 28 दिन बाद दूसरी खुराक दी जाएगी। पहला टीका लगवाने के बाद लाभार्थी को निगरानी में रखा जाएगा ताकि उसके शारीरिक एवं मानसिक बदलाव की जानकारी की जा सके।
कोरोना कंट्रोल रूम डाक्ॅटरों और स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से टीका लगवाने वाले सभी लाभार्थियों से पूरी जानकारी करता रहेगा। अगर कोई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होती है तो इन लोगों को अविलंब स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। जब 28 दिन बाद इनको टीके की दूसरी खुराक दी जाएगी तो उसके बाद भी 15 दिन तक इनको सतत निगरानी में रखा जाएगा। यानी आज टीका लगवाने वाले को 28 फरवरी तक निगरानी में रखा जाएगा।
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि हर हाल में टीकाकरण के सभी नियमों का पालन कराया जाए। इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। लापरवाही बरतने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। इस मौके पर सीडीओ ने बताया कि जिले में कोविड-19 से ग्रसित पांच केस सामने आए हैं। इनको अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि जिन व्यक्तियों के कोविड की वेक्सीन लगी है। उनकी पूरी सूची कोविड कंट्रोल रूम की प्रभारी को प्रदान की जाए, जिससे उनकी निगरानी की जा सके। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नही होनी चाहिए।