{"_id":"61bcdefbbc6da61f6c6815fc","slug":"aligarh-uproar-over-expulsion-of-bjp-leader-from-office-city-office-news-ali280841646","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : भाजपा नेता को कार्यालय से बाहर निकालने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : भाजपा नेता को कार्यालय से बाहर निकालने पर हंगामा
विज्ञापन
नुमाइश राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी प्रभारी के कार्यालय से निकाले जाने पर सहायक नगर आयुक्
- फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश) के नुमाइश प्रभारी कार्यालय से नगर निगम के अधिकारी ने भाजपा युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष अमित गोस्वामी को बाहर जाने के लिए कह दिया। भाजपा नेता ने इसे मुद्दा बना लिया। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। जमीन पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। सांसद को हस्तक्षेप करना पड़ा। अधिकारी द्वारा खेद व्यक्त करने के बाद मामला शांत हुआ।
19 दिसंबर को राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ होने जा रहा है। नुमाइश में दुकान आवंटित कराने के लिए भाजपा नेता जोर लगा रहे हैं। शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष अमित गोस्वामी नुमाइश मैदान स्थित नुमाइश प्रभारी और सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा के कार्यालय में गए थे। कार्यालय में सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह सहित दूसरे विभाग के कुछ दूसरे अधिकारी भी मौजूद थे। अमित गोस्वामी वहीं पर किसी से बात करने लगे। आरोप है कि सहायक नगर आयुक्त ने अमित गोस्वामी को बाहर जाने के लिए कह दिया।
अमित गोस्वामी पूछ बैठे कि आप बीच में क्यों बोल रहे हैं। इस पर सहायक नगर आयुक्त ने पूछ लिया कि आप कौन हो। इसके बाद अमित गोस्वामी ने इसकी सूचना महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता को दी। फिर बात पार्टी सांसद सतीश गौतम और भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत से लेकर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं तक पहुंच गई। कुछ ही देर में कई कार्यकर्ता पहुंच गए।
विज्ञापन
नुमाइश मैदान में कृष्णांजलि के पास नारेबाजी शुरू हो गई। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे एवं मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल वहीं मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। सांसद के फोन के बाद अधिकारी भी नरम पड़ गए। अमित गोस्वामी ने कहा कि सहायक नगर आयुक्त द्वारा खेद प्रकट करने के बाद मामला शांत हुआ। उन्होंने मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया था। सहायक नगर आयुक्त टीपी सिंह ने बताया कि मैं भाजपा नेता को पहचानता नहीं था। पूछने पर उन्होंने कुछ बताया भी नहीं। सिटी मजिस्ट्रेट के पीछे खड़े होकर फोन का स्पीकर ऑन कर बात कर रहे थे, तो मैने कह दिया कि बाहर जाकर बात करें। इसको उन्होंने मुद्दा बना दिया।