फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Uproar in district hospital over health verification

अलीगढ़ : स्वास्थ्य सत्यापन को लेकर जिला अस्पताल में हंगामा

Tue, 12 Apr 2022 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Uproar in district hospital over health verification
मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सत्यापन कराने पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना के बाद विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह एवं सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी पहुंच गए। अनावश्यक दबाव बनाए जाने से चिकित्सक असहज नजर आए।
विज्ञापन

श्रीअमरनाथ यात्रा के पहले श्रद्धालु को चिकित्सक से स्वास्थ्य सत्यापन कराना पड़ता है कि वह शारीरिक रूप से यात्रा के फिट है या नहीं। सोमवार को 30 से अधिक लोग सत्यापन के लिए मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में पहुंच गए। कुछ लोग अपने परिजनों का भी स्वास्थ्य सत्यापन उनकी गैर मौजूदगी में कराना चाह रहे थे।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना था कि श्रद्धालु यात्री को देखे बिना कैसे सत्यापन कर दें, जबकि परिजन कह रहे थे कि सभी लोग स्वस्थ हैं। आप सत्यापन कर दें। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ। चिकित्सक घबरा गए। मामला सीएमएस डॉ. ईश्वर देवी बत्रा के कार्यालय तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने फोन कर विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह एवं सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी को बुला लिया। समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया। कुछ लोगों का सत्यापन भी हुआ। हालांकि अनावश्यक दबाव से चिकित्सक असहज महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed