फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: UP will be the first state to give old age pension through biometrics

अलीगढ़: बायोमीट्रिक से वृद्धावस्था पेंशन देने वाला पहला राज्य होगा यूपी, कैबिनेट मंत्री असीम अरुण बोले- आधा काम हो गया पूरा

Sat, 30 Apr 2022 11:09 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 30 Apr 2022 11:09 PM IST
सार

छात्रवृत्ति के मुद्दे पर कहा कि इसमें भी पारदर्शिता व सुचिता का प्रयास हो रहा है ताकि सभी पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति मिले। पहले राजकीय विद्यालय, फिर वित्त पोषित और वित्त विहीन विद्यालयों के बच्चों को छात्रवृत्ति देने का प्रयास है।

विज्ञापन
Aligarh: UP will be the first state to give old age pension through biometrics
दीन दयाल संयुक्त चिकित्सालय में वार्ड में निरीक्षण के दौरान मरीजों से बातचीत करते कैबिनेट मंत्र - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन के मामले में बायोमीट्रिक व आधार पद्धति से शत-प्रतिशत पात्रों को पेंशन देने वाला यूपी पहला राज्य होगा। इसके लिए तीन माह का लक्ष्य रखा गया है और पचास फीसदी काम पूरा हो गया है। अलीगढ़ समेत हर जिले में तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आश्रम पद्धति से संचालित 94 विद्यालयों में बेहतर पठन-पाठन व संसाधन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। सीबीएसई से संबंध इन विद्यालयों में से पांच विद्यालयों को मॉडल के तौर पर तैयार किया गया है। ये नवोदय विद्यालयों की तर्ज पर संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन


यहां नई सोच, सामाजिक समावेश को ध्यान में रखते हुए 50 फीसदी एससी-एसटी, 25-25 फीसदी सामान्य व ओबीसी जाति के बच्चों को पढ़ाया जाएगा। छात्रवृत्ति के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इसमें भी पारदर्शिता व सुचिता का प्रयास हो रहा है ताकि सभी पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति मिले। पहले राजकीय विद्यालय, फिर वित्त पोषित और वित्त विहीन विद्यालयों के बच्चों को छात्रवृत्ति देने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे वे निभाने का प्रयास कर रहे हैं। रहा सवाल अपने पुलिस सेवाकाल के अनुभवों का तो जहां, जब, जैसे जरूरत होती है और भविष्य में होगी, सरकार के समक्ष विषय रखा जाएगा। पुलिस की आवाज को भी शासन में रखा जाएगा। इस मौके पर कमिशभनर गौरव दयाल, डीआईजी दीपक कुमार, डीएम सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी कलानिधि नैथानी आदि अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।


पहले से काफी बदल गया है अलीगढ़
वर्ष 2008-09 में अलीगढ़ में एसएसपी रहे असीम अरुण बताते हैं कि अलीगढ़ पहले से काफी बदल गया है, जब वे यहां तैनात थे तो यहां की सड़कें और यातायात बड़ी समस्या थी, मगर अब जिस तरह से स्मार्ट सिटी के तहत संसाधन तैयार किए जा रहे हैं, उससे लगातार सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed