फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   aligarh University

यूनिवर्सिटी निर्माण के लिए कनेक्टिविटी ढूंढ रहा प्रशासन

Sat, 13 Jul 2019 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
aligarh University
पनैठी के पास की नगर निगम को सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट निर्माण के लिए दी गई भूमि पर विश्वविद्यालय निर्माण के लिए चिन्हित भूमि में कनेक्टिविटी का पेंच फंस गया है। एसडीएम कोल द्वारा शुक्रवार को किये गए निरीक्षण के दौरान उक्त भूमि से हाइवे के बीच किसानों की जमीन आ रही है। अब प्रशासन समस्या का हल ढूंढने में जुट गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम के आदेश पर एसडीएम कोल रंजीत सिंह ने तहसील की टीम के साथ विश्वविद्यालय के लिये चिन्हित भूमि का दौरा कर नापजोख कराई। इस दौरान कुल भूमि करीब 23 एकड़ निकली। लेकिन सबसे बड़ी समस्या यह रही कि यह भूमि हाइवे से करीब 24 मीटर दूर निकली। इस बीच कोई सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं पायी गई। एसडीएम कोल रंजीत सिंह ने स्वीकार किया कि चिन्हित भूमि को हाइवे से जोड़ने के लिए कोई सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी का मुख्य द्वार हाइवे पर लाने के लिए 24 से 30 मीटर भूमि अधिग्रहीत करने की आवश्यकता है। इस मामले में विचार किया जा रहा है। इस मौके पर टीम के साथ विश्वविद्यालय संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष व पास के गांव अलहदादपुर के प्रधान पति अर्जुन सिंह भोलू, अमित गोस्वामी एवं अन्य छात्र नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य भूमियों पर भी मंथन
एसडीएम कोल ने बताया कि विकल्प के तौर पर विश्वविद्यालय निर्माण के लिए एक अन्य गांव की करीब 150 से 200 बीघा जमीन की जानकारी मिली है। लेकिन इसमें अड़ंगा यह है कि यह पशुचर भूमि है। नियमानुसार पशुचर भूमि का इस्तेमाल किसी अन्य काम में नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed