{"_id":"6349b50ff27747078d10b89f","slug":"aligarh-union-minister-of-state-inspects-gandhi-ashram-city-office-news-ali302671571","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया गांधी आश्रम का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया गांधी आश्रम का निरीक्षण
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री भानू प्रताप सिंह वर्मा ने शुक्रवार को केआरडीपी योजना में नवीनीकृत क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम खादी भंडार, रेलवे रोड़ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवीनीकरण कार्य की सराहना करते हुए खादी कार्य को आगे बढ़ाने के लिए संस्था के मंत्री संतोष प्रसाद मिश्रा को प्रोत्साहित किया।
उन्होंने भंडार के रख-रखाव आदि को सराहा। यहां निदेशक खादी और ग्रामोद्योग आयोग, मंडलीय कार्यालय मेरठ एवं कार्यालय के अमरनाथ सिंह, ब्रजपाल सिंह आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री ने राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम तकनीकी सेवा केंद्र औद्योगिक क्षेत्र, आईटीआई रोड का दौरा किया।
उन्होंने केंद्र में स्थापित विभिन्न आधुनिक तकनीकों युक्त मशीनों का निरीक्षण किया और जानकारी जुटाई। महाप्रबंधक टीएस राजपूत ने केंद्र की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। यहां उपमहाप्रबंधक राम कुमार यादव आदि मौजूद रहे। संवाद