फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Union Minister and Mahamandaleshwar paid tribute to Kalyan Singh

अलीगढ़ : केंद्रीय मंत्री व महामंडलेश्वर ने कल्याण सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि

Sun, 29 Aug 2021 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Union Minister and Mahamandaleshwar paid tribute to Kalyan Singh
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुचें महामंडलेश्वर जूना अखाड? - फोटो : CITY OFFICE
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मैरिस रोड स्थित उनके आवास पर लोगों के आने का सिलसिला शनिवार को जारी रहा। जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर महंत नारायण गिरी, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जरावत सैनी, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, बिहार और झारखंड के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठन मंत्री नगेश और बिहार क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने राज पैलेस पहुंचकर कल्याण सिंह के चित्र पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

महंत नारायण गिरी ने कहा कि आज जो राम मंदिर का सपना साकार हुआ है, वह कल्याण सिंह की ही देन है। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह का दूधेश्वर सिद्ध पीठ मंदिर से विशेष लगाव था। वह जब भी गाजियाबाद आते थे तो मंदिर में दर्शन के लिए जरूर आते थे। हिंदुत्व के सभी कार्यों के लिए सदैव तत्पर खड़े रहते थे। उनका जाना हम सब हिंदू समाज के लिए क्षति है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि कल्याण सिंह के निधन से भारतीय राजनीति में जो रिक्त स्थान बना है, उसे भरना असंभव है। युवा कांग्रेस के प्रांतीय नेता जियाउर्रहमान एडवोकेट ने भी राज पैलेस उनके आवास पर पहुंचकर कल्याण सिंह को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed