फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two students committed suicide by jumping in front of the train

ट्रेन के आगे खड़ी हो गईं दो सहेलियां: हॉर्न बजाता रहा चालक, नहीं हटीं, हुई दर्दनाक मौत

Thu, 01 Aug 2024 01:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 01 Aug 2024 01:24 AM IST
सार

तनु बीएससी जबकि खुशबू एलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। दोनों सहेलियां बताई जा रही हैं। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों के बीच समलैंगिक रिश्ते की बात भी सामने आ रही है। 

विज्ञापन
Two students committed suicide by jumping in front of the train
खुशबू और तनु - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

31 जुलाई की देर शाम थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र के दाऊद खान एवं न्यू दाऊद खान रेलवे स्टेशन के मध्य दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस के सामने एलएलबी वह बीएससी प्रथम वर्ष की दो छात्राएं एक दूसरे का हाथ पकड़ कर खड़ी हो गईं। चालक हॉर्न बजाता रहा लेकिन वह ट्रैक से नहीं हटीं। ट्रेन से कटकर दोनों की मौत हो गई। शव भी टुकड़ों में बट गए थे। हादसे के बाद ट्रेन 35 मिनट तक खड़ी रही। 

विज्ञापन


रात करीब नौ बजे इनकी पहचान थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र के कोंछोड़ निवासी सुल्तान सिंह कुशवाहा की 20 वर्षीय बेटी तनु व गांधी पार्क के नगला माली के ज्ञान बाबू उर्फ ज्ञानवीर की 22 वर्षीय पुत्री खुशबू के रूप में हुई। तनु बीएससी जबकि खुशबू एलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। दोनों सहेलियां बताई जा रही हैं। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों के बीच समलैंगिक रिश्ते की बात भी सामने आ रही है। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार दोनों 31 जुलाई की सुबह से ही साथ थीं, अब वह घर से इतनी दूर रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंची इसकी जानकारी उन लोगों को नहीं है। उन्हें जो बताया गया है उसके मुताबिक शाम करीब छह बजे खंबा संख्या 1318-10 के मध्य गांव हाजीपुर के सामने दाऊद खान एवं न्यू दाऊद खान रेलवे स्टेशन के मध्य दिल्ली से रांची जा रही राजधानी एक्सप्रेस से कटकर दोनों की मौत हुई है। यह हादसा है या आत्महत्या इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

वहीं राजधानी एक्सप्रेस के चालक ने टूंडला के कंट्रोल रूम को जो जानकारी दी थी उसके मुताबिक यह दोनों छात्राएं एक दूसरे का हाथ पकड़ कर ट्रैक पर खड़ी थी। कई दफा हॉर्न भी बजाया लेकिन वह हटी नहीं। जिससे दोनों की कटकर मौत हो गई । प्रभारी निरीक्षक महुआ खेड़ा ने बताया कि प्रथम दृष्टि या मामला आत्महत्या से जुड़ा हुआ है। दोनों छात्राओं ने एक साथ क्यों इस तरह का कदम उठाया, इसकी जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। 

महुआ खेड़ा क्षेत्र में हुई घटना में दो छात्राओं की मौत हुई है। दोनों के बीच समलैंगिक रिश्ते थे । प्रथम दृष्टि यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, बाकी जांच, परिवार के बयान आदि जानकारी के आधार पर कार्रवाई तय की जाएगी।- मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी, अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed