फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Two Rohingya arrested for making fake Aadhar cards

अलीगढ़ : फर्जी आधार कार्ड बनवाकर रह रहे दो रोहिंग्या गिरफ्तार

Mon, 02 Aug 2021 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Two Rohingya arrested for making fake Aadhar cards
अलीगढ़ : थाना रोरावर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत दो रोहिंग्या मोहम्मद जमाल और मोहम्मद हसन को गि? - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर में अवैध रूप से फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहे रोहिंग्या की जांच व तलाश के क्रम में सोमवार सुबह दो रोहिंग्या पकड़े गए हैं। इनके पास से फर्जी आधार कार्ड भी मिले हैं। ये दोनों आठ साल से यहां रह रहे थे और मीट कारखाने में मजदूरी कर रहे थे। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ पुलिस ने यह जानने का प्रयास शुरू कर दिया है कि आखिर इन्होंने आधार कार्ड कहां से बनवाया था।
रोरावर पुलिस को दो रोहिंग्या के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर यहां रहने की खबर मिली। पता चला कि ये मीट फैक्टरी में काम करते हैं। इस पर पुलिस ने सोमवार सुबह ऐलाना मीट फैक्टरी वाले रास्ते पर हाईवे पुल के नीचे से मोहम्मद जमाल पुत्र जफर आलम निवासी जीवनहाली जिला कॉक्स बाजार बांग्लादेश, मोहम्मद हसन पुत्र फिरोज अहमद निवासी फासिया खाली थाना चौकरिया जिला कॉक्स बाजार, बांग्लादेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि इनके पास न तो पासपोर्ट है और न वर्क परमिट है। बल्कि फर्जी आधार कार्ड दोनों से बरामद किए गए।
विज्ञापन

दोनों ने पूछताछ में बताया कि बांग्लादेश में कोई काम न मिलने के कारण करीब 8 वर्ष पहले ये काम की तलाश में दलाल के जरिये भारत बार्डर में अवैध तरीके से प्रवेश किए। इसके बाद ट्रेन से अलीगढ़ आए। यहां आने पर काम के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई दस्तावेज मांगा गया तो उसी दलाल की मदद से आधार कार्ड भी बनवा लिए। तभी से यहां रह रहे हैं। इन दोनों का परिवार कॉक्स बाजार में आज भी रहता है। सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह के अनुसार दोनों के खिलाफ विदेशी अधिनियम व फर्जीवाड़े की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। साथ में यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आधार कार्ड बनाने वाला कौन है। इसने इस तरह और भी लोगों के आधार कार्ड बनाए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed