फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Two miscreants caught robbing women's purse and mobile in trains

अलीगढ़ : ट्रेनों में महिलाओं पर्स और मोबाइल लूटने वाले दो बदमाश पकड़े

Mon, 23 Aug 2021 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Two miscreants caught robbing women's purse and mobile in trains
रक्षाबंधन के त्योहार पर चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं की चेकिंग के अभियान में जीआरपी ने ट्रेनों में पर्स चोरी करने, महानंदा एक्सप्रेस में महिला यात्री का मोबाइल लूटने वाले बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस उपाधीक्षक रेलवे इटावा /आगरा हरिश्चद्र के नेतृत्व में थाना प्रभारी जीआरपी के नेतृत्व में गठित टीम ने इन बदमाशों को धर दबोचा।
विज्ञापन

बदमाशों ने अलीगढ़ आउटर पर प्रयागराज एक्सप्रेस से महिला यात्री का पर्स चोरी करने के साथ ही बीती 29 जुलाई को महानंदा एक्सप्रेस में एक महिला यात्री का मोबाइल लूट लिया था। आरोपियों को 21 अगस्त को सब्जी मंडी पुलिया के पास डोरी नगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से लूट का मोबाइल व चोरी के पर्स और रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों में सोनू उम्र 25 वर्ष पुत्र सौदान सिंह निवासी नगला पला थाना सासनी गेट और धर्मपाल (22 वर्ष) पुत्र हरिकेश निवासी दरबर थाना गोंडा शामिल हैं। इनके पास से एक एक एंड्रायड मोबाइल, एक लेडीज पर्स, 1700 रूपये मिले हैं। आरोपियों ने बताया कि यह साथ मिल कर रेलवे स्टेशन के आउटर पर ट्रेन के रुकने पर ट्रेन की खिड़की से हाथ डालकर या कभी कभी ट्रेन के अंदर चढ़ कर महिला यात्रियों का पर्स, मोबाइल आदि छीन कर भाग जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू पर चोरी, एनडीपीएस, गैंगेस्टर एक्ट, नकबजनी सहित अन्य मुकदमे दर्ज हैं। धर्मपाल पर आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामले दर्ज हैं। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी अब्दुल मोईज खां, सुरेश चंद, सत्यविजय सिंह, असलम, नरेश कुमार, ओमवीर सिंह, नरेश कुमार, देवकीनंदन आरपीएफ पोस्ट का सहयोग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed