{"_id":"624da05792186163f63c02de","slug":"aligarh-two-fake-students-were-caught-in-the-examination-of-english-subject-of-high-school-the-complaint-was-given","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में दो फर्जी छात्र पकड़े गए, दी गई तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में दो फर्जी छात्र पकड़े गए, दी गई तहरीर
Wed, 06 Apr 2022 07:46 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 06 Apr 2022 07:46 PM IST
सार
गांधी इंटर कॉलेज चंडौस में हाई स्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा दे रहे फर्जी छात्र मनोज कुमार को सचल दल ने पूछताछ के दौरान पकड़ लिया। मनोज वर्ष 2019 में हाइस्कूल की परीक्षा पास करने के बाद जन्मतिथि बदलकर दोबारा परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन
अलीगढ़ में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान दो फर्जी छात्र पकड़े गए
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर यूपी बोर्ड के हाई स्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान दो फर्जी छात्र पकड़े गए। इन छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
गांधी इंटर कॉलेज चंडौस में हाई स्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा दे रहे फर्जी छात्र मनोज कुमार को सचल दल ने पूछताछ के दौरान पकड़ लिया। मनोद बुलंदशहर के औरंगा का रहने वाला है। मनोज वर्ष 2019 में हाइस्कूल की परीक्षा पास करने के बाद जन्मतिथि बदलकर दोबारा परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन
इसी तरह श्री कृष्ण पार्वती चाइल्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कासिमपुर में मयंक की जगह आमिर परीक्षा दे रहा था। उसे सचल दल ने पकड़ा। फर्जी छात्र आमिर गौतमबुद्ध नगर का निवासी है।
विज्ञापन