फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Twenty one of the excitement of new year was on winter

अलीगढ़ : नए साल का उत्साह सर्दी पर रहा इक्कीस

Sat, 02 Jan 2021 12:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Twenty one of the excitement of new year was on winter
अलीगढ़ : रमाडा में नववर्ष पर कार्यक्रम में नाचते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

वर्ष-2021 की पहली सुबह का आगाज कोहरे के साथ हुआ। सुबह से छाया कोहरा सुबह 11 बजे से छंटना शुरू हो गया। शीतलहर से तापमान का पारा सामान्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा लुढ़क गया। लोगों में नए साल का उत्साह जबर्दस्त उत्साह था, जो ठंड पर इक्कीस साबित हुआ।
शुक्रवार को नए साल का जश्न मनाया गया। सुबह से ही सर्द हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई। रही-सही कसर कोहरे ने पूरी कर दी। दोपहर के बाद ही लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए अपने घरों से निकले। होटल-रेस्टोरेंट में लोगों ने दोपहर व रात का खाना खाया। होटल-रेस्टोरेंट में भीड़ रही, जिसकी वजह से लोगों को अपनी बारी का इंतजार बाहर रहकर करना पड़ा।
विज्ञापन

सेंटर प्वाइंट पर फास्ट फूड के स्टाल पर लोगों की भीड़ रही। वहीं, संत फिदेलिस स्कूल जूनियर विंग के पास फास्ट फूड के स्टाल पर जबर्दस्त भीड़ रही, जिसके चलते वाहनों को निकलने में दुश्वारी हुई। कुछ लोगों ने जहां धार्मिक स्थलों का दर्शन किया। वहीं, कुछ लोगों ने शहर के पार्क में भी नए साल का जश्न मनाया। उधर, सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों में नए साल को लेकर उत्साह ज्यादा इसलिए था, क्योंकि वर्ष 2020 में कोविड-19 से जीवन अस्तव्यस्त हो गया था, उससे वर्ष 2021 में निजात पा लेंगे। उधर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की कार्यकारिणी में पानदरीबा स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकारिणी की सभा हुई। सभा की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने ?की व संचालन इकबाल मंद ने किया। नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। सभा में इरफान अंसारी, राम बाबू गुप्ता, एहतशाम बेग, हरीश चंद लोधी, पिंकी, सावित्री सैनी आदि उपस्थित थे।

रमाडा बाय विंढम में मनाया नववर्ष का भव्य आयोजन
अलीगढ़। रमाडा बाय विंढम ने खुले आसमान में रंगीन लाइट की जगमगाहट और कोविड-19 की गाइडलाइंस का पालन करते हुए नववर्ष का भव्य आयोजन किया। होटल में साज सज्जा व संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। अतिथियों के लिए बोन फायर व हीटर की व्यवस्था की गई थी। दिल्ली से आए डीजे ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। बच्चों के लिए भी मिक्की माउस, बास्केटबॉल, झूला, जंपिंग झूला व कई अन्य प्रकार के खेल का भी आयोजन देखने को मिला। होटल के अनुभवी शेफ द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के लजीज फास्ट फूड, स्नैक्स, वेज व नॉनवेज के व्यंजन आदि का अतिथियों ने आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed