फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh truck accident

अलीगढ़-पलवल रोड पर बड़ा हादसा: बीयर के कैन से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, टला बड़ा खतरा

Fri, 18 Sep 2026 01:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:51 PM IST
विज्ञापन
Aligarh truck accident
अलीगढ़ पलवल मार्ग पर पलटा हुआ ट्रक स्रोत स्वयं

विज्ञापन
अलीगढ़। लोधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलीगढ़-पलवल मार्ग पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट विश्वविद्यालय के ठीक सामने एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया, जब बीयर के कैन से लदा हुआ एक तेज़ रफ़्तार ट्रक अचानक सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना के बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ट्रक पलटने की वजह से उसमें लदे बीयर के सैकड़ों कैन सड़क पर बिखर गए। गनीमत यह रही कि इस भीषण हादसे में किसी भी प्रकार के जान-माल के बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों में इस दुर्घटना के बाद प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि अलीगढ़-पलवल मार्ग की हालत लंबे समय से बेहद जर्जर और खराब बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे आए दिन हादसों को खुला निमंत्रण देते हैं।
स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन मार्ग की मरम्मत को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही लोधा थाना पुलिस तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। सी ओ संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात को सुचारू कराया और ट्रक पलटने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed