{"_id":"6199495b26db5a356214bf78","slug":"aligarh-today-special-camps-will-be-held-at-all-the-booths-of-the-district-city-office-news-ali2786443134","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : आज जिले के सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : आज जिले के सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर
विज्ञापन
इन दिनों चल रहे संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान विशेष अभियान रविवार आज चलेगा। इस दौरान जिले के सभी बूथों पर विशेष कैंप लगाकर बीएलओ मतदाताओं के नाम बढ़ाने, संशोधन, हटाने आदि का काम करेंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश पटेल ने बताया कि एक से 30 नवंबर तक विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। इसमें एक जनवरी 2022 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाला कोई भी व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकता है।
उन्होंने बताया कि प्रशासन का मकसद अधिक से अधिक वोट बनाने का है। इसमें युवाओं के साथ अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं के नाम भी मतदाता सूची में जुड़वाने की कोशिश की जा रही है। बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय से बूथों पर बैठकर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य करें।