फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Three teachers of Basic Education Department suspended for smoking and assaulting Shikshamitra

अलीगढ़ : धूम्रपान व शिक्षामित्र से मारपीट करने पर बेसिक शिक्षा विभाग के तीन शिक्षक निलंबित

Thu, 19 May 2022 01:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Three teachers of Basic Education Department suspended for smoking and assaulting Shikshamitra
बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालय परिसर में धूम्रपान, शिक्षामित्र से मारपीट और अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में बेसिक शिक्षा विभाग के तीन शिक्षकों को निलंबित किया गया है। इसके साथ ही दो शिक्षकों का स्थानांतरण भी बीएसए ने किया है। वहीं एक शिक्षक का एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

संविलियन विद्यालय फरीदपुर, जवां में सहायक अध्यापक मनीष मिश्र का विद्यालय परिसर में धूम्रपान करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। तीन सदस्यीय समिति की जांच में वह दोषी पाए गए थे। बीएसए सतेंद्र कुमार ने शिक्षक मनीष मिश्र को निलंबित कर प्राथमिक विद्यालय पोथी जवां से संबद्ध किया है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी आलोक श्रीवास्तव को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय नगला पोपी अतरौली में प्रधानाध्यापिका रितु को शिक्षामित्र से मारपीट करने समेत अन्य आरोप में निलंबित कर प्राथमिक विद्यालय मानगढ़ी अतरौली से संबद्ध किया गया है। प्राथमिक विद्यालय संग्रामपुर खैर के प्रधानाध्यापक संजय कुमार को सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने की खंड शिक्षा अधिकारी की जांच में पुष्टि होने पर निलंबित कर पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसई खैर से संबद्ध कर दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय चंद्रभूषण प्रसाद को उनके मामले की जांच सौंपी गई है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय नाथपुर अतरौली के प्रधानाध्यापक मनीष सावरकर के 16 अप्रैल को अनुपस्थित रहने के कारण बीएसए ने वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिकाओं का स्थानांतरण
संविलियन विद्यालय फरीदपुर, जवां में शिक्षिकाओं में मनमुटाव से शिक्षण कार्य प्रभावित होने और प्रधान की तरफ से बार-बार शिकायत करने के चलते तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई। जांच समिति ने विद्यालय के वातावरण सही न होने के लिए शिक्षिकाओं को विद्यालय से हटाए जाने की संस्तुति की। इस पर बीएसए ने सतेंद्र कुमार ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रीति सिंघल का स्थानांतरण प्राथमिक विद्यालय जारौठी जवां में किया। सहायक अध्यापिका शाइस्ता अजीम का भी स्थानांतरण प्राथमिक विद्यालय नगला विहारी, जवां में कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed