{"_id":"6272c70b595cc2330b491d4d","slug":"aligarh-three-more-cases-of-corona-found-six-active-patients-city-office-news-ali29078598","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : कोरोना के तीन और केस मिले, छह सक्रिय मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : कोरोना के तीन और केस मिले, छह सक्रिय मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को भी कोरोना के तीन नए मरीज पाए गए हैं। इनमें दोदुपर इलाके की एक महिला है, जिसकी एक सप्ताह पुरानी नोएडा की हिस्ट्री पाई गई है। दो अन्य मरीजों की हिस्ट्री पर स्वास्थ्य टीम काम कर रही हैं। इस तरह जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या छह हो गई है।
सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी के अनुसार, जो तीन नए मरीज सामने आए हैं, उनमें दोदपुर मुजम्मिल कांप्लेक्स की 53 वर्षीय महिला है, सनराइज होम का 38 वर्षीय पुरुष है, जबकि गोंडा की 20 वर्षीय युवती है।
इनमें से दो की जांच निजी लैब की है, जबकि एक दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल की है। सीएमओ के अनुसार इस तरह जिले में अब छह सक्रिय मरीज हैं। आज दो मरीज स्वस्थ हो गए हैं। सभी मरीजों को होम क्वारंटीन में रखा गया है। सभी की निगरानी जारी है और उन्हें परिवार से दूर रहने की सलाह है।