{"_id":"5f038e088ebc3e42b82f3e00","slug":"aligarh-three-crooks-who-steal-the-telecom-company-s-duct-bundle-caught-city-office-news-ali2379949133","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : टेलीकॉम कंपनी के डक्ट बंडल चुराने वाले तीन बदमाश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : टेलीकॉम कंपनी के डक्ट बंडल चुराने वाले तीन बदमाश दबोचे
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते एसपी क्राइम डॉ. अरविंद कुमार व सीओ पंकज श्रीवास्तव।
- फोटो : CITY OFFICE
पुलिस ने एक टेलीकॉम कंपनी के करीब चार लाख रुपये की कीमत के 14500 मीटर से अधिक डक्ट बंडल चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को दबोच लिया। इनके पास से चोरी का माल बरामद हुआ है। इन लोगों ने एटा से चोरी करने के बाद बुलंदशहर के ठेकेदार को बेच दिए थे।
सोमवार को एसपी क्राइम डॉ अरविंद कुमार ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एयरटेल कंपनी के ठेकेदार बबलू ढाका ने थाना गांधी पार्क में 15 मई को 14500 मीटर डक्ट बंडल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छह जुलाई को पता चला कि बौनेर तिराहे पर एक होटल के पास गिरोह के सदस्य मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी करके इनको दबोच लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना गांधी पार्क के प्रभारी निरीक्षक मणि कांत शर्मा, सब इस्पेक्टर नरेंद्र कुमार, सब इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार, सिपाही प्रदीप राठी, अनुज कुमार शामिल रहे।
पुलिस ने राजेश कुमार सक्सेना पुत्र शान्ति स्वरूप निवासी मोहल्ला सुर्दशन नगर, थाना अलीगंज, एटा, हाल निवासी रामबाग कॉलोनी थाना क्वार्सी, हरीशचंद्र पुत्र करन सिंह निवासी गांव कालीपुरा थाना कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर व वेदप्रकाश उर्फ पप्पू पुत्र सागर मल निवासी मोहल्ला बुर्जउस्मान खां थाना खुर्जा जनपद बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है। इनसे चार बंडल ऑरेंज कलर डक्ट पाइप (2000 मीटर), तीन बंडल ग्रीन कलर डक्ट पाइप (1500 मीटर) व एक बंडल फाइबर केबिल (2000 मीटर) बरामद किया गया है।