फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Three-and-a-half hectare land became a hurdle in transport city construction

अलीगढ़ : सवा तीन हेक्टेयर भूमि बनी ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण में रोड़ा

Mon, 13 Jul 2020 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Three-and-a-half hectare land became a hurdle in transport city construction
गांव ल्होसरा में प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण शुरू होने में सवा तीन हेक्टेयर भूमि रोड़ा बन गई है । टीपी नगर के लिये प्रस्तावित सड़क के बीचोंबीच की यह भूमि दो किसानों की है । लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद यह किसान बगैर पूरा मुआवजा मिले, भूमि की रजिस्ट्री कराने को तैयार नहीं हैं। समस्या से निपटने को प्राधिकरण बजट के इंतजाम में पूरी शिद्दत से जुट गया है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण के लिये सबसे पहले सड़क बनाई जानी है। लेकिन प्रस्तावित सड़क के बीचोंबीच के दो खसरा नंबर इसमें रोड़ा बने हुए हैं । यह भूमि दो किसानों की है । इनमें से एक दो हेक्टेयर एवं दूसरा सवा हेक्टेयर भूमि का स्वामी है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष मनमोहन चौधरी ने बताया कि यह दोनों किसान बिना पूरा भुगतान मिले, अपनी भूमि की रजिस्ट्री कराने को तैयार नहीं हैं। इन्हें मनाने की तमाम कोशिशें नाकाम होने के बाद प्राधिकरण शमन, मानचित्र समेत अन्य मदों में बकाया करीब 53 करोड़ की धनराशि की वसूली में जुटा हुआ है। वांछित धनराशि की व्यवस्था होते ही सड़क निर्माण में रोड़ा बनी भूमि की रजिस्ट्री कराकर सड़क निर्माण आरंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

टीपी नगर की वर्तमान स्थिति
ट्रांसपोर्ट नगर के लिए अब तक 50 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जा चुकी है। अब तक 30 किसानों को करीब 40 करोड़ रुपया भुगतान किया जा चुका है। दस किसानों का 5.50 करोड़ रुपया दिया जाना बाकी है। लेकिन बजट की कमी की वजह से इनका भुगतान टुकड़ों में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed