फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The winds of devotion of Shriram will flow, the city will be illuminated with lamps

अलीगढ़ : श्रीराम की भक्ति की बहेगी बयार, दीपों से जगमग होगा शहर

Wed, 05 Aug 2020 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: The winds of devotion of Shriram will flow, the city will be illuminated with lamps
अयोध्या में मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर सजा हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल। - फोटो : CITY OFFICE
भूमि पूजन की खुशी में श्रीराम भक्त दीपावली मनाने की तैयारी में जुटे हैं। घर-घर दीपक जलाए जाएंगे और छतों पर भगवा ध्वज लगाएंगे। घरों को दीपावली की तरह सजाने की योजना है। विहिप द्वारा एक समय में शहर के 11 स्थानों पर यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद द्वारा भूमि पूजन के दिन घरों में दीपक जलाने का आह्वान किया गया है। इसको लेकर व्यापक तैयारी किया जा रहा है। विहिप एवं बजरंगदल ही नहीं बल्कि भाजपा, आरएसएस एवं उससे जुड़े संगठनों के नेता एवं कार्यकर्ता व्यापक स्तर पर भूमि पूजन के दिन को महापर्व की तरह मनाने की तैयारी में जुटे हैं। सभी से कहा जा रहा कि महापर्व को मनाने के दौरान सामाजिक दूरी एवं मास्क का ख्याल रखें। अचलताल स्थित विहिप कार्यालय सहित 11 स्थानों पर सुबह 8 बजे यज्ञ होगा। शाम में 5.30 बजे आहुति संगठन के सहयोग से आसमान में भगवा बैलून छोड़े जाएंगे। शाम 7.30 बजे 1100 दीपक से कार्यालय को जगमग करने की योजना है।
विज्ञापन

बजरंग दल के महानगर संयोजक गौरव शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मास्क लगाकर आना है और सामाजिक दूरी का पालन करना है। बिना मास्क कार्यालय के कार्यक्रम में कोई शामिल नहीं होगा। उन्होंने सभी लोगों से अपने घरों में दीपक जलाने एवं भूमि पूजन को महापर्व की तरह मनाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 493 वर्ष से चल रहे श्रीराम मंदिर आंदोलन में अलीगढ़ की विशेष भूमिका रही है। अशोक सिंघल, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह एवं भगवान सिंह की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता है। 6 दिसंबर 1992 को कल्याण सिंह मुख्यमंत्री थे।

- शेखर शर्मा, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष, विहिप
भूमि पूजन को दीपावली की तरह महापर्व के रूप में मनाए। कम से कम 5 दीपक अपने घर में जलाएं। सामाजिक दूरी का ध्यान रखें। महापर्व को शांति एवं संयम के साथ मनाना है। किसी भी स्थिति में शासन द्वारा निर्धारित नियमों की अवहेलना नहीं करें।
- गौरव शर्मा, संयोजक, महानगर बजरंगदल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed