फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The teenager gave her life by jumping herself in the mall

अलीगढ़ : मॉल में खुद ही कूदकर किशोरी ने दी थी जान

Thu, 05 May 2022 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: The teenager gave her life by jumping herself in the mall
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

रामघाट रोड स्थित ग्रेट वैल्यू मॉल में मंगलवार दोपहर किशोरी की चौथी मंजिल से गिरने से मौत के मामले में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस को कुछ ऐसे सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, मगर अभी तक पुलिस आत्महत्या के कारणों तक नहीं पहुंच पाई है। परिवार भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।
देवसैनी निवासी योगेंद्र सिंह की 17 वर्षीय बेटी तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। इसी वर्ष उसने दसवीं की परीक्षा दी थी। मंगलवार को वह अपनी मां के साथ बुआ मंजू के पीएसी स्थित घर पर गृह प्रवेश में शामिल होने आई थी। इसी बीच वह गिफ्ट लेने के लिए स्कूटी से मॉल पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि किशोरी अकेली पहुंची थी। इस दौरान वह किसी को तलाशते हुए चौथी मंजिल पर पहुंची और वहां उसने करीब चार मिनट तक ग्रिल के इर्द-गिर्द चक्कर लगाए। इस दौरान गार्ड ने एक बार उसे वहां से हटने का इशारा भी किया।
विज्ञापन

मगर कुछ देर बाद वह फिर ग्रिल के पास पहुंची और कुछ देर सोचा, फिर पीछे हटी और एकाएक छलांग लगा दी। इस दौरान वह काफी परेशान नजर आ रही थी। इधर, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद सौंप दिया। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और वहां के स्टाफ से बातचीत के बाद यह तो साफ हो गया है कि किशोरी ने खुद कूदकर जान दी है। मगर अभी परिवार से भी कोई जानकारी नहीं मिल रही और न अन्य वजह समझ में आ रही। कारणों को लेकर जांच जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed