{"_id":"632f56f2848f0e6e7c2d5522","slug":"aligarh-the-team-that-spent-the-night-in-aligarh-reached-sikandrau-to-raid-in-the-morning-city-office-news-ali3011457126","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : अलीगढ़ में रात बिता सिकंदराराऊ में सुबह छापा मारने पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : अलीगढ़ में रात बिता सिकंदराराऊ में सुबह छापा मारने पहुंची टीम
सार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़इंटरपोल से मिली सूचनाओं के आधार पर सीबीआई ने शनिवार को एक साथ देश के कई ठिकानों पर छापे मारे।फिर दिन निकलते ही सिकंदराराऊ में छापा मारा।
विज्ञापन
विस्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
इंटरपोल से मिली सूचनाओं के आधार पर सीबीआई ने शनिवार को एक साथ देश के कई ठिकानों पर छापे मारे। इसी कड़ी में एक टीम पड़ोसी जनपद हाथरस के सिकंदराराऊ पहुंची। हालांकि टीम रात को ही अलीगढ़ पहुंच गई थी। फिर दिन निकलते ही सिकंदराराऊ में छापा मारा। दोपहर में जब यह खबर यहां पहुंची तो शहर के सीडी व अन्य इलेक्ट्रानिक गैजेट्स विक्रेताओं में खलबली मची है।
अभी तक आधिकारिक बयान तो नहीं आया, मगर जो सूचनाएं आ रही हैं, उसके अनुसार सीबीआई की टीमों ने एक साथ देश के कई स्थानों पर शनिवार को सुबह से यह छापा कार्रवाई शुरू की है। इसमें चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े लोगों को रडार पर लिया गया है। इसी कड़ी में टीम ने सिकंदराराऊ में छापा मारा है।
इधर, सूत्रों से जानकारी मिली है कि यहां छापा मारने पहुंची टीम रात को ही अलीगढ़ पहुंच गई थी। यहां रहकर टीम ने सिकंदराराऊ के ठिकाने का इनपुट एकत्रित किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार टीम के शहर में किसी ठिकाने या प्रतिष्ठान पर छापे की जानकारी अभी तक नहीं आई। मगर दोपहर में सिकंदराराऊ में हुई कार्रवाई के बाद अपने शहर के इस तरह के व्यापार से जुड़े व्यापारी बेहद परेशान दिखे। इसी डर में रहे कि कहीं वे इस कार्रवाई की जद में न आ जाएं।