फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh The teacher came under the target of fellow teachers for applying tilak to block education officer

Aligarh: तिलक लगाने पर साथी शिक्षकों के निशाने पर आई शिक्षिका, नवागत खंड शिक्षाधिकारी का किया था स्वागत, जांच शुरू

Mon, 27 Jun 2022 10:19 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 27 Jun 2022 10:19 PM IST
सार

विकास खंड जवां में 15 जून को खंड शिक्षाधिकारी सतीश चंद्र मिश्रा ने कार्यभार संभाला था। नवागत खंड शिक्षाधिकारी के स्वागत का कार्यक्रम हुआ, जिसमें वरिष्ठ होने की वजह से प्रधानाध्यापिका ताहिरा ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया था। अब उनके साथी मुस्लिम शिक्षक उन्हें नसीहत देने लगे।

विज्ञापन
Aligarh The teacher came under the target of fellow teachers for applying tilak to block education officer
खंड शिक्षा अधिकारी का तिलक लगाकर स्वागत करतीं प्रधानाध्यापिका ताहिरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुस्लिम शिक्षिका द्वारा नवागत खंड शिक्षाधिकारी सतीश चंद्र के माथे पर तिलक लगाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। वह अपने साथी शिक्षकों के निशाने पर आ गई हैं। व्हाट्सएप ग्रुप में उन्हें ‘ईमान मर गया है’ जैसे तमाम उलाहना दिए जा रहे हैं। साथ ही, अपमानित भी किया जा रहा है। शिकायत के बाद बीएसए ने सोमवार को इस पूरे प्रकरण में जांच बिठा दी है।

विज्ञापन


विकास खंड जवां में 15 जून को खंड शिक्षाधिकारी सतीश चंद्र मिश्रा ने कार्यभार संभाला था। नवागत खंड शिक्षाधिकारी के स्वागत का कार्यक्रम हुआ, जिसमें वरिष्ठ होने की वजह से प्रधानाध्यापिका ताहिरा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके माथे पर भारतीय संस्कृति के अनुरूप उन्होंने तिलक भी लगाया।
विज्ञापन


इसका फोटो और वीडियो जब शिक्षकों के फोन पर आया, जिसके बाद बवाल मच गया। साथी मुस्लिम शिक्षक व्हाट्सएप ग्रुप में शिक्षिका ताहिरा पर लानत-मलानत भेजने लगे। शिक्षक उन्हें नसीहतें भी देने लगे कि ऐसा नहीं करना चाहिए। कई दिनों तक व्हाट्सएप ग्रुप में तरह-तरह की टिप्पणी से वह परेशान हो गईं। शिक्षिका ने सोमवार को इसकी शिकायत बीएसए कर दी। उन्होंने इस मामले में जांच बैठाने के साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह प्रकरण काफी व्यथित कर रहा है। इस मामले की जांच खंड शिक्षाधिकारी को सौंपी गई है। इस मामले में जो भी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-सतेंद्र कुमार, बीएसए, अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed