{"_id":"616889838480be146d5a1024","slug":"aligarh-the-tailor-was-stabbed-to-death-in-a-transaction-dispute-city-office-news-ali275756294","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : लेनदेन के विवाद में दर्जी की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : लेनदेन के विवाद में दर्जी की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन
रोरावर में हुए मर्डर के बाद घटनास्थल पर पूछताछ करते एसपी सिटी।
- फोटो : CITY OFFICE
रोरावर क्षेत्र के नीवरी इलाके में बृहस्पतिवार देर रात दर्जी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या के मूल में लेनदेन का विवाद सामने आ रहा है। घटना के दौरान हमलावरों से बचने के लिए दर्जी दुकान से भागा और नाले में जा गिरा।
मगर, तब तक हमलावरों ने उसे कई वार कर जख्मी कर दिया। आनन-फानन घायल दर्जी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। खबर पर एसपी सिटी, सीओ प्रथम आदि मौके पर पहुंच गए। जांच शुरू कर दी गई है।
मूल रूप से गोंडा के नगला दरबर का 32 वर्षीय निजाम पुत्र बन्ने खां नीवरी में रहकर कपड़े सिलाई की दुकान चलाता था। वाकया देर शाम करीब साढ़े आठ बजे का है। वह दुकान पर बैठा था। तभी तीन युवक आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस बीच उन्होंने चाकू निकालकर हमला शुरू कर दिया। इस पर वह हमलावरों के चंगुल से बचते हुए भागा तो हमलावर उसके पीछे भागे और फिर उसे पकड़ लिया। इस बार भी कई चाकू उसके शरीर पर घोंप दिए।
इस बीच बचने के प्रयास में निजाम नाले में गिर गया और हमलावर वहां से लोगों को एकत्रित होते देख भाग गया। इसी बीच लोगों ने उसे नाले से निकाला और खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। आनन-फानन उसे टिर्री से जिला अस्पताल लाया गया। मगर, उसने दम तोड़ दिया।
इस बीच हत्या की खबर पर एसपी सिटी, सीओ प्रथम आदि पहुंच गए। प्राथमिक जांच में किसी तरह की रंजिश तो साफ नहीं हुई है, मगर लेनदेन का विवाद जरूर इसी इलाके के तीन लोगों से सामने आया है। परिवार की ओर से इन्हीं तीनों को नामजद कर तहरीर दी गई है। फिलहाल पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
- दर्जी की चाकू से गोदकर हत्या की गई है। प्रारंभिक जांच में लेनदेन विवाद सामने आया है। परिवार की ओर से फरियाद, यूनुस व नसरू के नाम बताए जा रहे हैं। उन्हीं के खिलाफ तहरीर मिली है। फिलहाल मुकदमा व पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। - राघवेंद्र सिंह, सीओ प्रथम