फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The son of the women's police station became a lieutenant, got a gold medal

अलीगढ़ःमहिला थाने की सीओ का बेटा बना लेफ्टिनेंट, मिला स्वर्ण पदक

Sun, 12 Dec 2021 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: The son of the women's police station became a lieutenant, got a gold medal
जिले के महिला थाने की सीओ नरेंद्रनी सैनी का तीसरे नंबर का बेटा आदित्य वंश आर्मी में लेफ्टिनेंट बन गया है। टॉप कर आदित्य ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। बिहार के गया स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी में शनिवार को हुई पासिंग आउट परेड में आदित्य ने परेड का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

असम में रेजीमेंट लेफ्टिनेंट के रूप में नई तैनाती मिली है। आदित्य मूल रूप से मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल के गांव गुनिया जुगदी के रहने वाले हैं। पिता आरपी सिंह गांव में खेती-बाड़ी करते हैं। मां नरेंद्रनी सैनी अलीगढ़ में पिछले एक साल से सीओ के रूप में तैनात हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में वे महिला थाने के साथ ही परिवार परामर्श केंद्र व महिला हेल्प लाइन का पर्यवेक्षण कर रही हैं। आदित्य की बड़ी बहन अदिति सैनी रेलवे में डिप्टी सीएमई के पद पर कार्यरत हैं। दूसरे नंबर की बहन अक्षिता सैनी भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य की प्राथमिक शिक्षा बिजनौर, ग्रेटर नोएडा व दिल्ली में हुई। फिर एनडीए, पुणे में चयन हो गया। चार साल से वे ट्रेनिंग ले रहे थे। बेटे आदित्य की इस सफलता पर मां सीओ नरेंद्रनी सैनी को लगातार बधाइयां मिल रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed