फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The situation is getting uncontrollable, 136 people came in the grip of dengue

अलीगढ़ : हालात हो रहे बेकाबू, 136 लोग आए डेंगू की चपेट में

Mon, 25 Oct 2021 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: The situation is getting uncontrollable, 136 people came in the grip of dengue
डेंगू के मामले घटने की बजाए बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को जनपद में डेंगू के 136 नए मरीज सामने आए हैं। जनपद में अब तक चपेट में आए लोगों की संख्या 800 से अधिक पहुंच गई है। मलखान सिंह जिला अस्पताल के लैब में 272 लोगों की एलाइजा टेस्ट में 136 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त अस्पताल से आए 216 लोगों के नमूूनों में 122 में डेंगू की पुष्टि हुई है। मोहनलाल गौतम महिला अस्पताल से 13 नमूने जांच के लिए आए थे, जिसमें 4 महिला डेंगू से पीड़ित पाई गई है। खैर क्षेत्र के 6 और छर्रा, गोंडा, जवां के एक-एक लोग पॉजिटिव हैं। एक केस जिला अस्पताल का है।
विज्ञापन

सीहोर, दतावली, लक्ष्मणगढ़ी, बरौली, ताहरपुर बन गए हैं हॉट स्पाट
जनपद का राईट, कुंवरनगर, अकराबाद, राजपुर, लक्ष्मणगढ़ी, दतावली, बरौली, ताहरपुर, सीहोर, इंदिरानगर और बन्नादेवी क्षेत्र डेंगू एवं बुखार की दृष्टि से हॉट स्पाट बन गए हैं। इनमें से कई गांवों में अभी भी बुखार के मरीज निकल रहे हैं। सरकारी अस्पतालों के अतिरिक्त प्राइवेट अस्पतालों में भी लोग उपचार के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों में कैंप कर मरीजों की जांच कर रही हैं। विभिन्न स्थानों पर 434 बुखार के मरीजों को दवा दी गई। 244 मलेरिया टेस्ट किए गए। गांवों में फॉगिंग एवं दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। घर-घर अभियान के तहत पानी के पात्रों को चेक कर लार्वा नष्ट किया जा रहा है।
ग्रामीणों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि जनपद में डेंगू से किसी की मृत्यु नहीं हुई है।
व्यापारी नेता की डेंगू से मौत
अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी असलम की डेंगू से मृत्यु हो गई। उनका उपचार दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में चल रहा था। शाहजमाल एडीए कॉलोनी निवासी हाजी असलम शहर के नामी ताला कारोबारी थे। व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष ओम प्रकाश मास्टर ने बताया कि पांच-छह दिन पहले उनको बुखार हुआ था।

स्थानीय चिकित्सक से उपचार करा रहे थे। दो दिन पहले तबियत ज्यादा खराब होने पर परिजन अपोलो हॉस्पिटल लेकर गए, जहां शनिवार को निधन हो गया। मास्टर ओम प्रकाश ने बताया कि अपोलो में जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। उनके निधन से व्यापारी समाज को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed