फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The rally in Aligarh will change the direction of Uttar Pradesh: Rana

अलीगढ़ : अलीगढ़ की रैली उत्तर प्रदेश की दिशा बदलने वाली होगी : राणा

Wed, 29 Dec 2021 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: The rally in Aligarh will change the direction of Uttar Pradesh: Rana
सर्किट हाउस में अमित शाह की जन विश्वास सभा की तैयारियों पर बैठक करते प्रभारी मंत्री सुरेश राणा सा - फोटो : CITY OFFICE
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जन विश्वास सभा की सफलता के लिए प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने सर्किट हाउस में भाजपा जिला एवं महानगर के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री की सभा में भारी तादाद में जनता पहुंचेगी। सभी कार्यकर्ता इस बात पर विशेष ध्यान रखें कि कोई भी बस खाली न रहे।
विज्ञापन

हर विधान सभा से जनता का समर्थन प्राप्त करना है। लाभार्थियों के घर-घर जाकर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि हर विधान सभा की बसों के साथ ढोल वाले चलें, जिससे वातावरण भाजपा मय बनें। यह रैली उत्तर प्रदेश की दिशा बदलने वाली होगी, इसलिए हमें पूरी ताकत लगाकर रैली को सफल बनाने पर लगनी है। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि 824 बसें भरकर लाने का प्रयास है।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने कहा कि 389 बसों में महानगर की जनता को सम्मान के साथ लाया जाएगा। जिला प्रभारी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि चार बसों पर एक प्रभारी नियुक्त किया जाए। उन्हाेंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में जाकर संपर्क करने का आह्वान किया। इस मौके पर राज्यमंत्री संदीप सिंह, सांसद सतीश गौतम, विधायक रवेंद्रपाल सिंह, अनिल पाराशर, संजीव राजा, राजकुमार सहयोगी, अनूप प्रधान, ठाकुर जयवीर सिंह, वैभव गौतम, सुधा सिंह, हिमांशु शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालानगरी में युद्धस्तर पर चल रही तैयारी
अमित शाह की 30 दिसंबर को प्रस्तावित जन विश्वास सभा को लेकर तालानगरी में युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है। सभा स्थल के समीप रामघाट रोड की झाड़ू लगाकर सफाई की जा रही है। कार्यक्रम स्थल को चमकाया जा रहा है। बांस बल्ली लगाने का काम तेजी से चल रहा है। संत फिदेलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल साइड में हेलिपैड बन रहा है। अधिकारी एवं नेताओं की निगरानी में कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed