{"_id":"61c4dc5995eb885b7049eef5","slug":"aligarh-the-picture-of-lord-shri-ram-and-jinnah-became-the-center-of-discussion-in-the-poster-near-the-rally-venue-city-office-news-ali2813515160","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : रैली स्थल के पास पोस्टर में भगवान श्रीराम व जिन्ना की तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : रैली स्थल के पास पोस्टर में भगवान श्रीराम व जिन्ना की तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
विज्ञापन
इगलास में संयुक्त रैली में दीवार पर लगया गया जिन्ना के बराबर में राम का पोस्टर।
- फोटो : CITY OFFICE
इगलास में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सपा रालोद की संयुक्त रैली में लगे पोस्टर पर भगवान श्रीराम और जिन्ना की तस्वीर थी। बताया जाता है कि अखिलेश यादव व जयंत चौधरी की रैली का विरोध करने वाले रैली स्थल के आसपास यह पोस्टर लगवाए थे। श्री राम व जिन्ना की तस्वीर होने से पोस्टर चर्चा का केंद्र बना रहा।
पोस्टर में लिखा था अखिलेश यादव पाकिस्तान से चुनाव जीत सकते हैं उत्तर प्रदेश से नहीं। हालांकि पोस्टर किसने लगवाया और किस मकसद से लगवाया यह किसी को मालूम नहीं है। पोस्टर में यह भी लिखा था अखिलेश यादव जिन्ना साहब को चुनावी मैदान में उतारकर युवाओं और महिलाओं को धोखा दे रहे हैं।
सलीम शेरवानी, नरेश उत्तम, मसूद ने कसे तंज
जयंत से पहले आयोजन को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री सलीम शेरवानी, सपा प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व रालोद प्रदेशाध्यक्ष डॉ.मसूद ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर तंज कसे। इन तीनों नेताओं ने प्रदेश में कानून व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि आने वाला समय आपका है।
विज्ञापन
आपकी उंगली में वो ताकत है जो इस सरकार को उखाड़ सकती है। आपकी उंगली से सभी डरते हैं और इस ताकत को दिखा दो। बता दो कि अब जनता किसी बहकावे में आने वाली नहीं है। तीनों ने अखिलेश व जयंत की जोड़ी को यूपी का आने वाला भविष्य बताया। कहा कि यही वह जोड़ी है, जो इस प्रदेश की सुरक्षा कर सकती है और किसान, गरीब, मजदूरों, नौजवानों का भला कर सकती है।
उन्होंने यहां तक कहा कि प्रदेश में भाजपा परिवर्तन की लहर देखकर डर गई है। इसलिए षड्यंत्र रच रही है। आज देश का लोकतंत्र खतरे में है। स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास हटाकर अपना इतिहास बतया जा रहा है। जैसे देश से अंग्रेजों को हटाया था, उसी तरह अब भाजपा को हटना जरूरी हो गया है।