फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The performance of girls in army uniform made emotional

अलीगढ़: सेना की वर्दी में छात्राओं की प्रस्तुति ने किया भावुक

Thu, 23 Dec 2021 03:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 03:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: The performance of girls in army uniform made emotional
टीकाराम कन्या महाविद्यालय के संस्थापक दिवस समारोह पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देती ? - फोटो : CITY OFFICE
श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय में संस्थापक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। महाविद्यालय के सभागार में सेना की वर्दी में छात्राओं की देशभक्ति वाली प्रस्तुति देखकर अतिथि भावुक हो गए। छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि शिक्षाविद् व राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के पूर्व निदेशक प्रो. जेएस राजपूत ने बताया कि विचार व परिकल्पना की शक्ति ईश्वर ने सबको प्रदान की है। इससे पूरी दुनिया को बदला जा सकता है। उन्होंने जिज्ञासा और समय के साथ आगे बढ़ने के लिए जीवनपर्यंत नया सीखते रहने के लिए छात्राओं का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रो. राजपूत ने कहा कि लाला टीकाराम जी ने धन को शिक्षा के क्षेत्र में लगाकर समाज में नारी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी पहचान बनाई। विशिष्ट अतिथि नासा वैज्ञानिक प्रो. ओम प्रकाश पांडेय ने कहा कि शिक्षक चेतना को गढ़ता है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थी रूपी चेतना जागृत करके अपने कर्तव्यों का वहन करते हुए मजबूत राष्ट्र निर्माण करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नारी सशक्तीकरण के लिए मां दुर्गा, मां लक्ष्मी व मां सरस्वती से प्रेरणा लें। इस अवसर पर कुसुम गुप्ता, पवन गुप्ता, राजेश भार्गव, गिर्राज किशोर, विशन बहादुर सक्सेना, एसवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, प्रो. सीके आंधीवाल, डॉ. केसी सिंघल, डॉ. चंद्रहास, डॉ. इंदु सिंह, डॉ. वीपी पांडेय आदि मौजूद रहे। प्राचार्या डॉ. शर्मिला शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
25 वर्ष पूर्ण करने वाले कर्मचारी-शिक्षिका सम्मानित
महाविद्यालय में 25 वर्ष बतौर शिक्षिका पूर्ण करने वालीं डॉ. पूनम शर्मा, डॉ. सुमन रघुवंशी, डॉ. सीमा कौशिक और 25 वर्ष की सेवाएं पूर्ण करने पर कनिष्ठ लिपिक संतोष कुमार, परिचर दुर्गपाल सिंह, महेश कुमार, अशोक कुमार को मुख्य अतिथि प्रो. जेएस राजपूत ने मानपत्र देकर व शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया।
छात्राओं का हुआ सम्मान
सन 2020-21 में एमए संगीत (तबला) विषय में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा खुशबू कौशल को मुख्य अतिथि प्रो. जेएस राजपूत ने सम्मानित किया। महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव हरी प्रकाश गुप्ता ने छात्रा को 11 हजार रुपये उच्च शिक्षा के लिए प्रदान किए।
सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मणि भार्गव ने पूर्व प्राचार्या डॉ. उषा भार्गव की स्मृति में योग्यता प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया। पुरस्कार पाने वालों में छात्रा कीर्ति एमए हिंदी, मानवी शर्मा एमए अंग्रेजी, भारती एमए गृह विज्ञान, लक्ष्मी पाठक एमए चित्रकला, रुबी बघेल एमए संगीत (तबला), राधा कुमारी एमए मनोविज्ञान शामिल हैं।

हरी प्रकाश गुप्ता ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए 51 हजार रुपये धनराशि टीकराम कन्या इंटर कॉलेज को प्रदान की। डॉ. सतीश चंद्र तिवारी (पूर्व प्रोफेसर गणित विभाग, एसवी कॉलेज ) ने ताइक्वांडो की छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए 21 सौ रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed