{"_id":"6158b61a8ebc3e62985f68ef","slug":"aligarh-the-path-shown-by-gandhi-and-shastri-is-still-relevant-today-city-office-news-ali2747489143","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : गांधी और शास्त्री का दिखाया रास्ता आज भी प्रासंगिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : गांधी और शास्त्री का दिखाया रास्ता आज भी प्रासंगिक
विज्ञापन
गांधी पार्क में गांधी जयंती मनाते पत्रकार समाज कल्याण समिति के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : CITY OFFICE
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कमिश्ररी सभागार में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया। उनके विचारों और सिद्धांतों पर चलने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गांधी और शास्त्री का दिखाया रास्ता आज तक प्रासंगिक है।
कलेक्ट्रेट में डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर मलखान सिंह जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का शुभारंभ एडीएम वित्त/राजस्व विधान जायसवाल, सिटी मजिस्ट्रेट, एसीएम द्वितीय अंजुम बी ने किया। एनसीसी कैडेट्स ने उत्साह के साथ शिविर में रक्तदान किया।
इधर, अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर डीएम सेल्वा कुमारी जे ने अटलपुर प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन मूल्यों से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को स्वच्छता का संदेश देते हुए फल वितरित किए। इस मौके पर सीडीओ अंकित खंडेलवाल, एसडीएम कोल केबी सिंह, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल व लोधा ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र सिंह व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसी तरह कृष्णांजलि में हुए एक कार्यक्रम में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरित किए गए। यहां पर शहर विधायक संजीव राजा, डीएम सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ अंकित खंडेलवाल मौजूद रहे। यहां पर एसडीएम कोल केबी सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयस कुमार, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी वीपी सत्यार्थी मौजूद रहे।

कांग्रेस जिला कार्यालय गांधी जंयती लाल बहादुर शास्त्री जंयती मनाते पूर्व एमएलसी विवेक बंसल व अन- फोटो : CITY OFFICE