फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The city became devotional due to the huge procession of Akrurji Maharaj

अलीगढ़ : अक्रूरजी महाराज की विशाल शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ शहर

Tue, 12 Apr 2022 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: The city became devotional due to the huge procession of Akrurji Maharaj
घंटाघर स्थित अक्रूर पार्क में अखिल भारतीय श्री वार्ष्णेय युवा संगठन द्वारा अक्रूर जी महाराज की ? - फोटो : CITY OFFICE
अखिल भारतीय वार्ष्णेय युवा संगठन व श्री अक्रूरजी महाराज शोभायात्रा समिति के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार शाम को धूमधाम से श्री अक्रूरजी महाराज की 24वीं विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ पूर्व महापौर आशुतोष वार्ष्णेय, नितिन घुटी व समाज के प्रबुद्धजनों ने किया।
विज्ञापन

विभिन्न बैंडबाजे और झांकियों के साथ शोभायात्रा ने शहर में भ्रमण किया तो माहौल भक्तिमय हो गया। हर जगह अक्रूरजी महाराज के जयकारे लगाकर पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर आरती उतारकर जलपान कराया। भजनों पर लोग नाचते गाते साथ चल रहे थे। काली के करतब देखने के लिए जगह-जगह लोगों का हुजूम उमड़ा। देर रात तक शहर की सड़कों पर शोभायात्रा की धूम रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संयोजन भूपेंद्र गुप्ता, जय प्रकाश, विजय एडवोकेट, शुभम वार्ष्णेय, आशीष सुपारी, सुमित जगदंबा, कमल वार्ष्णेय, शिब्बो वार्ष्णेय, सचिन वार्ष्णेय ने किया, जबकि सह संयोजक दिनेश कुमार भट्टा वाले, अरविंद कोयला, हृदेश सुरीर, संजय टाइल्स, सतीश सराफ, हेमंत काली, विमल टिंकू, प्रवीन कुमार, अंशुल कृष्ण आदि का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रमुख रूप से मनोज गुप्ता, प्रवीण टप्पल, कालीचरण त्रिभुवन, संजय गुप्ता, मनोज खलीफा, प्रभात वार्ष्णेय, हिमांशु वार्ष्णेय, पुनीत आर्य, ललित पीएल, विशाल चंद्रा, राहुल गुप्ता, प्रमोद वार्ष्णेय, लाजपत राय वार्ष्णेय, सुभाष गुप्ता एडवोकेट, गोपाल नारायण, जय बाबू गुप्ता, सुरेशचंद्र पाली, रतन देव वार्ष्णेय, हेमंत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
इन लोगों ने किया स्वागत सम्मान
- मामू भांजा के मास्टर ऑडियो प्रतिष्ठान पर वार्ष्णेय युवा मंडल उदय इकाई ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर अमित सराफ, राहुल वार्ष्णेय, मिलिंद स्क्रैप, दीपांशु वार्ष्णेय, लकी बालाजी, अंकित वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
- अचलताल पर राजाराम मित्र परिवार ने पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक, अटल कुमार, नितिन कुमार, रतन वार्ष्णेय मित्र, विपिन राजाजी, रंजन वार्ष्णेय, उमा वार्ष्णेय, ममता गुप्ता, वंदना वार्ष्णेय, दीपिका वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

यह भी हुए आयोजन
- वार्ष्णेय पहल संस्था ने वार्ष्णेय मंदिर स्थित अक्रूर जी महाराज की प्रतिमा का गंगाजल से अभिषेक किया। इसके बाद दीप जलाकर माल्यार्पण किया। इस मौके पर गौरव वार्ष्णेय, महामंत्री अमित गुप्ता, घनेंद्र गुप्ता, हिमांशु वार्ष्णेय, जीतू वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed