फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The city became a pool in light rain

अलीगढ़ : हल्की सी बारिश में शहर बना ताल-तलैया

Sun, 31 Jul 2022 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: The city became a pool in light rain
बारिश के बाद आगरा रोड पर हुआ जलभराव। अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
सावन में बदरा खूब बरस रहे हैं। इससे गर्मी से जूझ रहे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। साथ ही शहर के कई इलाके जलभराव हो जाने से ताल-तलैया बन गए हैं। इससे राहगीरों व वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से मौसम बेहद खुशगवार हो गया है। बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे भी खिले हुए हैं। बारिश न होने से खरीफ फसलें सूख रही थीं। अब लगातार बारिश से इन फसलों को नया जीवन मिला है। उधर, बारिश से शहर में बुरा हाल है।
विज्ञापन

खासकर निचले इलाकों में जलभराव हो जाने से नागरिकों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में आगरा रोड पर सासनीगेट से लेकर रूसा मेडिकल तक सड़क पर बारिश का पानी तीन दिन से हिलोरें मार रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही हाल रामघाट रोड, पीएसी, विद्यानगर, महेंद्र नगर, सुुरेंद्र नगर, रावण टीला, एटा चुंगी, विष्णुपुरी, चंदनियां, मानसरोवर, ज्ञान सरोवर, सौ फुटा, स्टेशन रोड, सर सैय्यद नगर, जमालपुर, बारहद्वारी, रघुवीरपुरी, शाहजमाल कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव हो गया। कीचड़, गंदगी भी सड़क पर उफन आयी। मौसम खुलने के बाद जलभराव के चलते शहर में घंटों जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed