फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The allegations leveled against the SP District President are false: District Spokesperson

अलीगढ़ : सपा जिलाध्यक्ष पर लगाए गए आरोप झूठे : जिला प्रवक्ता

Fri, 29 Oct 2021 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: The allegations leveled against the SP District President are false: District Spokesperson
समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता राजेश सैनी ने कहा कि पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरीश यादव के खिलाफ षड्यंत्र के तहत झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं, जो पार्टी में भितराघात करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसी पार्टी विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

गिरीश यादव का जबसे जिला अध्यक्ष पद पर मनोनयन हुआ है, तब से कुछ लोग उन्हें पद से हटाने के लिए लगातार मुहिम चला रहे हैं। इसी क्रम में फर्जी चैटिंग और आईडी हैक करके गलत प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पर्दे के पीछे रहकर षड्यंत्र को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

जल्द ही पूरे घटनाक्रम को लेकर पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिस महिला पदाधिकारी को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं, उनके द्वारा थाना क्वार्सी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके अलावा जिला अध्यक्ष गिरीश यादव ने भी आईडी हैक कर लेने संबंध में 27 अक्तूबर को अपनी शिकायत आईटी सेल में दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed