फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The accused of embezzlement made district minister of BJYM

अलीगढ़ : गबन के आरोपी को बना दिया भाजयुमो का जिला मंत्री

Mon, 11 Oct 2021 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: The accused of embezzlement made district minister of BJYM
सहकारी बैंक में गबन के आरोपी रहे युवक को भाजपा युवा मोर्चा का जिला मंत्री बना दिया गया है। इससे भाजपा की अंदरूनी राजनीति गरमा गई है। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी द्वारा चंद रोज पहले जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई थी। इसमें द्रुपेंद्र पचौरी (द्विपेंद्र शर्मा) को मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन

अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव भिलावली निवासी द्रुपेंद्र का अंदरखाने विरोध शुरू हो गया है। यह आवाज उनके गांव से ही उठ रही है। सहकारी बैंक कासिमपुर में हुए 11.83 करोड़ रुपये के लोन घोटाले में द्रुपेंद्र एवं उनके पिता सुरेश चंद्र शर्मा उर्फ सुरेंद्र शर्मा आरोपी है। पिछले वर्ष द्रुपेंद्र के पिता की गिरफ्तारी हुई थी।
विज्ञापन

जेल में तबियत खराब होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मृत्यु हो गई। द्रुपेंद्र के मंत्री बनने के बाद यह मामला फिर गरमाता नजर आ रहा है। जिला सहकारी बैंक की चेयरमैन डॉ. उमेश कुमारी ने द्रुपेंद्र के आरोपी होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में द्रुपेंद्र का कहना है कि राजनीतिक दुश्मनी के कारण उनके खिलाफ आरोप लगाया गया था। वह निर्दोष हैं। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर लोधी ने बताया कि द्रुपेंद्र गबन का आरोपी है, इसकी जानकारी नहीं है। अगर किसी तरह की बात है तो पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed