फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The accused of child thief gang will be interrogated in jail

अलीगढ़ : बच्चा चोर गैंग के आरोपियों से जेल में होगी पूछताछ

Sat, 23 Apr 2022 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: The accused of child thief gang will be interrogated in jail
गांधी पार्क क्षेत्र में दबोचे गए बच्चा चोर गैंग से अभी और सुराग निकालने की तैयारी है। इस गैंग के हर सदस्य की कुंडली खंगाली जा रही है और जेल में भी पूछताछ के लिए टीम जाएगी। वहीं, इस गैंग की सरगना नर्स के परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आए हैं, जिनके जरिये बच्चे बेचे जाते थे।
विज्ञापन

इधर, दूसरे बच्चे के विषय में पुलिस जानकारी जुटा रही है और बरामद बच्ची के परिवार को वापसी के लिए सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया गया। बृहस्पतिवार दोपहर सासनी की महिला नगीना को जिला अस्पताल में सरकारी योजना में लाभ दिलाने के नाम पर बुलाया। फिर उसे गांधीपार्क के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से बच्ची गायब कर दी गई।
विज्ञापन

इस शिकायत पर पुलिस ने एक नर्स नेहा उर्फ साधना सहित गैंग के छह सदस्य दबोचे। बच्ची को भी बरामद किया। इनमें नेहा का पति, देवर, सास, नगीना के गांव की महिला व एक अन्य रेनू नाम की महिला पकड़ी थी। इन सभी को जेल भेजा गया। एक अन्य बच्चा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ द्वितीय मोहसिन खान ने बताया इस गैंग का पूरा ब्योरा जुटाया जा रहा है। परिवार का रिकार्ड भी देखा जा रहा है। अभी जेल में पूछताछ होगी। बरामद बच्ची परिवार के सौंपने के लिए सीडब्ल्यूसी के सामने पेश की गई है। सीओ द्वितीय के अनुसार गैंग सरगना नेहा उर्फ साधना ने खुद को जिला अस्पताल में तैनात होना बताया है। जिला अस्पताल से उसके विषय में वहां से जानकारी की जाएगी।

जिला अस्पताल में नहीं इस नाम की कोई नर्स : सीएमएस
मलखान सिंह जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. ईश्वर देवी बत्रा के अनुसार उनके अस्पताल में नेहा उर्फ साधना नाम की कोई महिला स्टाफ नर्स अस्थायी या स्थायी तौर पर तैनात नहीं है। अगर उसने पुलिस को इस तरह की कोई जानकारी दी है तो यह भ्रमित करने वाली जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed