फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Taxi driver shot dead in Jivangarh, condition critical

अलीगढ़ : जीवनगढ़ में टैक्सी ड्राइवर को गोली मारी, हालत नाजुक

Mon, 22 Jun 2020 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Taxi driver shot dead in Jivangarh, condition critical
जीवनगढ़ में गोली लगने के बाद घटनास्थल पर तैनात पुलिस। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के जीवनगढ़ गली नंबर 5 में रविवार देर शाम एक टैक्सी चालक को मोहल्ले के ही व्यक्ति ने पुराने विवाद में हुई तू-तू मैं-मैं के दौरान गोली मार दी। खास बात है कि हमलावर कोरोना काल में कुछ दिन पहले ही पैरोल पर जेल से छूटकर आया है और उसने इस घटना को अंजाम दे दिया। अब पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। घायल का नाजुक हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार जीवनगढ़ निवासी 35 वर्षीय सफीउर्रहमान पुत्र फजीउर्रहमान पेशे से टैक्सी ड्राइवर है। रविवार देर शाम वह अपनी गली में घूमते हुए निकल कर जा रहा था। आरोप है कि तभी मोहल्ले के ही रहने वाले जेल से पैरोल पर रिहा हुए हमलावर से उसका आमना-सामना हो गया। दोनों में पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हुई और हमलावर ने उस पर तमंचे से फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली उसकी गर्दन में जा लगी व पीठ को रगड़ती हुई निकल गई। इसके बाद हमलावर तो भाग गया। मगर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में सूचना पर पुलिस पहुंच गई। तब तक परिवार वाले उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उसका ऑपरेशन किए जाने की तैयारी चल रही थी। पुलिस पूछताछ में परिवार वालों ने रुपयों के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद बताया है। इसे लेकर जब से हमलावर छूटकर आया है, तभी से तना तनी चल रही थी। वहीं मोहल्ले में मुखबिरी के शक में हमले की चर्चा है। एसएसआई क्वार्सी चंचल सिरोही के अनुसार मामले में जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश जारी है। मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

कई घटनाओं के बाद भी कार्रवाई न होने की चर्चा
इस घटना के बाद मोहल्ले में चर्चा है कि आरोपी जेल से रिहा होने के बाद दबंगई की दो घटनाओं में सामने आया है। दोनों मामलों में शिकायत पुलिस तक पहुंची। मगर पुलिस स्तर से शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया। इसके चलते आरोपी के हौंसले बुलंद हो गए और उसने इस घटना को अंजाम दे दिया। बताया गया है कि जिसके गोली लगी है, उसका भी पुलिस में उठना बैठना रहा है। दोनों में इसी बात को लेकर भी कुछ टसन बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तगादा करने गए व्यापारी को चाकू मारा
महानगर के क्वार्सी इलाके के केला नगर में सिविल लाइंस के व्यापारी को तगादे के दौरान हिसाब करते समय हुए विवाद में चाकू मार दिया गया। इस हमले में उनके हाथ में चोट आई है। बताया गया है कि नौशाद खां केला नगर पर अपने एक व्यापारी से तगादा करने गए थे। जहां हिसाब किताब के दौरान विवाद हो गया। इस विवाद में नौशाद के चाकू मार दिया। जिसमें उनका हाथ जख्मी हुआ है। पुलिस को सूचना देने के साथ घायल अपना इलाज कराने गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed