फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Taiwan came closer to Talanagari

अलीगढ़ : तालानगरी के और करीब आया ताइवान

Fri, 26 Nov 2021 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Taiwan came closer to Talanagari
ताला नगरी स्पाइडर लॉक्स के सभागार में आईआईए द्वारा ताइवान से जैशोन सेन, ताइवान इंडिया हेड शफी अख् - फोटो : CITY OFFICE
तकनीकी रूप से संपन्न ताइवान, तालानगरी के और करीब आया है। ताइवान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (टिट्रा) के प्रबंधक जैसन लिन प्रतिनिधिमंडल के साथ अलीगढ़ पहुंचकर उद्यमियों से तकनीकी ट्रांसफर एवं पार्टनरशिप की संभावनाओं पर विचार किया। जे. लिन ने यहां की दो फैक्ट्रियों में मशीनों को देखा। ताइवान की मशीन देखकर वह चौंक गए।
विज्ञापन

जैसन लिन ने कहा कि वह भारत के साथ काम करने को इच्छुक हैं। वर्तमान में भारत और ताइवान के बीच करीब छह बिलियन डॉलर का व्यापार हो रहा है। जैसन लिन ने कहा कि ताइवान को अपने उत्पादों के लिए विश्व में बाजार चाहिए, जिसमें भारत एक बहुत ही महत्वपूर्ण बाजार है। अकेले उत्तर प्रदेश की ही आबादी 20 करोड़ से ज्यादा है, जो अपने आप में बहुत बड़ा बाजार है।
विज्ञापन

अलीगढ चैप्टर के चेयरमैन शलभ जिंदल, सचिव मनीष बंसल, जितेंद्र गोयल, मनोज अग्रवाल, मुकेश जिंदल, राजकुमार अग्रवाल, विकास जैन, राहुल अग्रवाल, आलोक झा, प्रदीप सिंघल, यतेंद्र कुमार गुप्ता, मधुकेश जिंदल, सिद्दार्थ बोथरा, पवन खंडेलवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉक, बक्कल और मशीन में मददगार बन सकता है ताइवान
टिट्रा के प्रोजेक्ट मैनेजर शफी अहमद ने बताया कि ताइवान अलीगढ़ के उद्यमियों की लॉक, कास्टिंग, बक्कल, प्लास्टिक इंजेक्शन मोल्डिंग, स्पेशल पर्पस मशीन, पॉलिशिंग मशीन आदि के क्षेत्र में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत के उद्यमी भी अपने उत्पादों को ताइवान में प्रदर्शनियों में प्रदर्शित कर सकते हैं। टिट्रा हवाई यात्रा, होटल एवं प्रदर्शनी में दुकान आदि में होने वाले खर्च पर अनुदान देता है।
ताइवान की प्रदर्शनियां हैं कारगर
शफी अहमद ने बताया कि ताइवान में मुख्यत: तीन प्रदर्शनियां आयोजित होती हैं। टिमटोस जो कि मशीन और उनकी टेक्नोलॉजी पर आधारित है। प्लास्क जो प्लास्टिक इंजेक्शन मोल्डिंग से संबंधित है। आईसीटी जो सम्राट टेक्नोलॉजी टिट्रॉनिक्स पर आधारित होता है।

युगांडा जाएगी उद्यमियों की टीम
ताइवान के प्रतिनिधि मंडल को अलीगढ़ में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने कहा कि सरकार ने एमएसएमई के लिए इंडिया एसएमई ट्रेड कनेक्ट किया है। आईआईए ताइवान के प्रतिनिधि मंडल को विभिन्न सेक्टर के लोगों से मिलवा रहा है और उद्यमियों के लिए प्लेटफार्म तैयार कर रहा है। उन्होंने बताया कि आईआईए उद्यमियों का एक प्रतिनिधि मंडल लेकर युगांडा जा रहा है, जिसमें अलीगढ़ के उद्यमी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed