{"_id":"62644603c04c641f3916486b","slug":"aligarh-tahrir-given-on-controversial-statement-of-maulana-tauqir-aligarh-news-ali289969383","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : विवादित बयान पर मौलाना तौकीर के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : विवादित बयान पर मौलाना तौकीर के खिलाफ दी तहरीर
Sun, 24 Apr 2022 02:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला/अलीगढ़
अमर उजाला/अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 02:11 AM IST
विज्ञापन
इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल के मौलाना तौकीर रजा द्वारा दिए गए विवादित बयान ‘सड़कों पर उतरेंगे मुसलमान तो किसी से रुकेंगे नहीं...’ पर हिंदू महासभा विरोध में उतर आई है। शनिवार को हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव डॉ.अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुंन पांडेय की ओर से गांधीपार्क थाने में तहरीर दी गई।
नौरंगाबाद बी दास कंपाउंड निवासी हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव डा. अन्नपूर्णा भारती (पूजा शकुन पांडेय) ने तहरीर में कहा कि 21 अप्रैल को मौलाना ने यह बयान मीडिया को दिया था। इस बयान में कहा गया था कि जिस दिन मुसलमान सड़कों पर आएगा तो किसी के कब्जे में नहीं आएगा।
यह बयान बेहद आपत्तिजनक और देश में संवैधानिक व्यवस्था को चुनौती देने वाला है। साथ में न्याय व्यवस्था का अपमान करने वाला है। इससे देश की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी गई है। इस बयान से शांति व सौहार्द खराब हो रहा है। गांधीपार्क इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच व उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।