फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Swadeshi Jagran Manch burnt effigy of Amazon company

अलीगढ़ : स्वदेशी जागरण मंच ने फूंका अमेजन कंपनी का पुतला

Sun, 17 Oct 2021 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Swadeshi Jagran Manch burnt effigy of Amazon company
अमेजन कंपनी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन करते स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी । विज्ञप्ति - फोटो : CITY OFFICE
स्वदेशी जागरण मंच ने क्षेत्र संयोजक डॉ. राजीव कुमार व प्रांत संयोजक अमितेश अमित के अलीगढ़ प्रवास के दौरान शनिवार को महानगर सह संयोजक हृदेश गुप्ता के आवास पर बैठक की। इसके बाद यहां पदाधिकारियों ने अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन का पुतला फूंका।
विज्ञापन

क्षेत्र संयोजक डॉ. राजीव कुमार ने सतत विकास एवं रोजगार संवर्धन पर विचार व्यक्त करते हुए गरीबी मुक्त, रोजगार युक्त व समृद्धि युक्त भारत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश की प्रमुख राष्ट्रवादी पत्रिका पांचजन्य ने अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन को ईस्ट इंडिया कंपनी -2 करार दिया है। पत्रिका के नवीनतम अंक में कहा गया है कि इस कंपनी ने मनमाफिक सरकारी नीतियों के लिए रिश्वत के तौर पर करोड़ों रुपये का भुगतान किया है।
विज्ञापन

प्रांत संयोजक अमितेश अमित ने स्वदेशी जागरण मंच द्वारा दिल्ली में निर्माणाधीन स्वदेशी शोध संस्थान भवन के बारे में बताया। प्रांत संपर्क प्रमुख डॉ. राजीव अग्रवाल ने स्वदेशी जागरण मंच की विगत गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ इकाई से दिल्ली में निर्मित होने जा रहे शोध संस्थान के लिए संग्रहित धनराशि के चेक महानगर संयोजक अमित अग्रवाल व जिला संयोजक रजनीश राघव ने स्वदेशी जागरण मंच की टीम के साथ केंद्रीय पदाधिकारियों को सौंपे।

अमेजन कंपनी का पुतला दहन कर पदाधिकारियों ने कहा कि इनकी वजह से आज छोटे व्यापारियों के कामधंधे चौपट हो गए हैं। इस मौके पर रजनीश राघव, अमित अग्रवाल, हृदेश गुप्ता, चारु गुप्ता, विनय शर्मा, रुद्रा पंडित, आदर्श भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed